न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजरंग दल की शोभायात्रा में हुआ पथराव, गुजरात के नर्मदा में बढ़ा तनाव, पुलिस बल तैनात

गुजराती मीडिया के मुताबिक कइदा और सेलांबा गांव के बीच बजरंग दल ने शौर्य यात्रा का आयोजन किया था। जब यात्रा एक मुस्लिम बस्ती से गुजर रही थी तो कुछ उपद्रवियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 5:04:53

बजरंग दल की शोभायात्रा में हुआ पथराव, गुजरात के नर्मदा में बढ़ा तनाव, पुलिस बल तैनात

नई दिल्ली। गुजरात के नर्मदा जिले में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया है। यहां सेलांबा इलाके में बजरंग दल की शौर्य यात्रा पर हमले के बाद जमकर बवाल हुआ। जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को मौके से हटा दिया है। बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स की तैनाती की गई है। एक दिन पहले ही वडोदरा में भी सांप्रदायिक तनाव हो गया था। यहां गणेश विसर्जन के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था।

गुजराती मीडिया के मुताबिक कइदा और सेलांबा गांव के बीच बजरंग दल ने शौर्य यात्रा का आयोजन किया था। जब यात्रा एक मुस्लिम बस्ती से गुजर रही थी तो कुछ उपद्रवियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पत्थरबाजी के अलावा कम से कम दो दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे। हालांकि, इनके पास हथियार नहीं थे और वे भीड़ को रोकने में नाकामयाब रहे।

पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, कई दुकानों और मकानों में नुकसान हुआ है। कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। तनाव की सूचना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भेजा गया। आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को संभाला गया। मौके पर पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है। कई थानों की पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त शुरू कर दी है। फिलहाल तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। डिप्टी एसपी, एलसीबी और एसओजी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

पुलिस ने मामले की जानकारी दी है कि पथराव की एक घटना के बाद यह झगड़ा हुआ जहां अब हालात काबू में हैं।

अब तक क्या कुछ जानकारी सामने आई है?

फिलहाल इलाके में महौल शांत बताया जा रहा है। नर्मदा जिले के इस इलाके में पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। दावा यह किया गया है कि जब बजरंग दल की यात्रा इलाके से निकल रही थी तो कुछ लोगों ने यात्रा पर पथराव किया। जिसके बाद तनाव बढ़ गया और माहौल खराब हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा और इलाके में गश्त की, जिसके बाद मामला अब शांत बताया जा रहा है।

वीडियो के आधार पर पुलिस करेगी जांच

इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शामिल आसमाजिक तत्वों पर कार्रवाई होगी ताकि ऐसे मामले फिर ना हो सकें। ऐसे ही घटना पिछले दिनों मेवात में हुई थी जहां शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव बढ़ गया था और कई दिन तक हालात तनावपूर्ण रहे थे। इस हिंसा में एक इमाम समेत दो लोग मारे गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती