न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार: आज सपाट बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, छोटे और मझोले शेयरों में भारी गिरावट

आज के कारोबार के दौरान इंडस्ट्रियल, रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली रही। दूसरी ओर, आरबीआई के ऐलानों के चलते फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 5:11:39

शेयर बाजार: आज सपाट बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, छोटे और मझोले शेयरों में भारी गिरावट

शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी आज 27 फरवरी को लगभग सपाट बंद हुए। निफ्टी में 2 अंकों की मामूली गिरावट के साथ यह लगातार सातवें दिन लाल निशान में रहा। वहीं सेंसेक्स 10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.97% और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.09% तक टूट गए। इस गिरावट के चलते निवेशकों के करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

आज के कारोबार के दौरान इंडस्ट्रियल, रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली रही। दूसरी ओर, आरबीआई के ऐलानों के चलते फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स और निफ्टी के आज के आंकड़े:

बीएसई सेंसेक्स: 10.31 अंक (0.014%) की बढ़त के साथ 74,612.43 अंक पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी: 2.50 अंक (0.011%) की गिरावट के साथ 22,545.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹3.57 लाख करोड़ रुपये डूबे:

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 392.91 लाख करोड़ रुपये तक घट गया, जो पिछले कारोबारी दिन 396.48 लाख करोड़ रुपये था। इस प्रकार, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹3.57 लाख करोड़ रुपये घटा, जिससे निवेशकों की संपत्ति में गिरावट आई।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी:

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयरों में बढ़त रही। इनमें बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में 2.59% की सबसे अधिक तेजी रही। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), सन फार्मा (Sun Pharma), जोमैटो (Zomato) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 1.17% से लेकर 2.39% तक की बढ़त रही।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट:

सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का शेयर 4.99% की गिरावट के साथ सबसे बड़ा टॉप लूजर रहा। इसके अलावा, टाटा मोटर्स (Tata Motors), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 1% से लेकर 2.05% तक की गिरावट रही।

3,030 शेयरों में रही गिरावट:

आज बीएसई पर कुल 4,072 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 943 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 3,030 शेयरों में गिरावट आई। 99 शेयरों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं रहा और वे सपाट बंद हुए। इसके अलावा, 52 शेयरों ने आज 52-वीक हाई छुआ, जबकि 466 शेयरों ने अपना 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं