न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हल्की तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने ली बढ़त, बैंकों की हड़ताल का हो सकता है असर

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हल्की तेजी के साथ खुले। बाजार के सभी सूचकांकों में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 11:23:17

हल्की तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने ली बढ़त, बैंकों की हड़ताल का हो सकता है असर

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हल्की तेजी के साथ खुले। बाजार के सभी सूचकांकों में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। आज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स सुबह 9.16 बजे 34.95 अंक या 0.043 फीसदी की बढ़त के साथ 81,746.71 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी वहीं सुबह 9.17 बजे 20.95 फीसदी की ऊंचाई के साथ 25,038.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। वहीं सुबह 9.20 बजे 94.90 अंक या 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 81,806.66 के लेवल पर ट्रेडिंग हो रही थी। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,470 शेयर हरे निशान में और 620 शेयर लाल निशान में हैं। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी का ट्रेंड बना हुआ है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 108 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,316 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 93 अंक की बढ़त के साथ 19,426 पर है।

एनएसई पर ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा और रियल्टी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स हैं। फिन सर्विस, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स पर दबाव बना हुआ है। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, सन फार्मा, टाइटन, विप्रो, रिलायंस, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स हैं। टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स हैं।

एनएसई पर मार्केट कैपिटलाइजेशन 459.06 लाख करोड़ रुपये का हो गया है और बीएसई का एमकैप 463.95 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। बीएसई का मार्केट कैप तो ऊंचाई पर है ही लेकिन इसमें 3030 शेयरों पर ट्रेड हो रहा है जिसमें से 2044 शेयरों में तेजी देखी जा रही है जबकि 865 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और 121 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार एक कंसोलिडेशन फेस में चला गया है। बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण एफआईआई खरीदार बन गए हैं। अगर पुराने ट्रेंड को देखा जाए तो जब भी एफआईआई खरीदारी करते हैं तो बाजार में डीआईआई बिकवाली करते हैं। हालांकि, सीमित दायरे में होने के बाद भी बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

मंगलवार को भी बाजार ने एक सीमित दायरे में ही कारोबार किया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 13.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,711 और निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 25,017 पर बंद हुआ था। इस दौरान फिन सर्विस, फार्मा, रियलटी, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में तेजी देखी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज