न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार : मुनाफे वाला रहा दिन, निफ्टी ऑल टाइम हाई पर बंद, निवेशकों की सम्पत्ति में 7 लाख करोड़ का इजाफा

आईटी, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी के चलते सेंसेक्स 1350 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 444 अंकों के उछाल के साथ 24,850 अंकों पर बंद हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 July 2024 6:02:13

शेयर बाजार : मुनाफे वाला रहा दिन, निफ्टी ऑल टाइम हाई पर बंद, निवेशकों की सम्पत्ति में 7 लाख करोड़ का इजाफा

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए राहत लेकर आया है। पांच दिनों से जारी गिरावट पर आज जोरदार उछाल से ब्रेक लग गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ऑलटाइम हाई बनाने में कामयाब रहा है। आईटी, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी के चलते सेंसेक्स 1350 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 444 अंकों के उछाल के साथ 24,850 अंकों पर बंद हुआ है। निवेशकों की सम्पत्ति में 7 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 456.90 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का कारोबारी सत्र काफी मुनाफे वाला रहा। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। दिन के दारौन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सूचकांक निफ्टी ने 24,861 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स का 80,013 से लेकर 81,427 और निफ्टी का 24,410 से लेकर 24,861 का रेंज था। सेंसेक्स 1,292 अंक या 1.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,332 और निफ्टी 428 अंक या 1.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,834 पर बंद हुआ।

छोटे और मझोले शेयरों में भी जोरदार तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,026 अंक या 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,786 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 180 अंक या 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,854 अंक पर बंद हुआ।

ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स के साथ करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं।

भारती एयरटेल, विप्रो, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, सन फार्मा, एचसीएल टेक और एमएंडएम टॉप गेनर्स थे। केवल नेस्ले इंडिया का शेयर ही लाल निशान में बंद हुआ है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ सलाहकार रूपक दे का कहना है कि निफ्टी में आज डाउनसाइड कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट देखने को मिला है। निफ्टी ने ऑल-टाइम हाई भी लगाया है, जो कि इंडेक्स की मजबूती को दिखाता है। 24,500 के ऊपर रहने तक निफ्टी में तेजी का ट्रेंड बना रहेगा। ऊपर स्तरों पर देखें तो निफ्टी 25,250 की तरफ जाता दिखाई दे रहा है।

शेयर मार्केट के अन्य जानकारों का कहना है कि बाजार में हाल की मंदी के बाद बड़ी तेजी देखने को मिली है। इसकी वजह यूएस जीडीपी के सकारात्मक आंकड़े आना है। ऐसे में निवेशकों को गिरावट पर खरीदारी की अपनी रणनीति को बनाए रखनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज