न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, स्मॉलकैप में हुई बड़ी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा। बाजार के करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 217.41 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,115.17 और निफ्टी 92.20 अंक या 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,460.30 पर था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 4:58:56

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, स्मॉलकैप में हुई बड़ी गिरावट

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा। बाजार के करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 217.41 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,115.17 और निफ्टी 92.20 अंक या 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,460.30 पर था।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी गिरावट हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 750.50 अंक या 1.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 48,440.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 306.15 अंक या 1.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,198.15 पर था।

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा,कमोडिटी और मीडिया इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। केवल एफएमसीजी इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुआ है।

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एचयूएल, इन्फोसिस, नेस्ले, एशियन पेंट्स, आईटीसी, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे। इंडसइंड बैंक, जोमैटो, एलएंडटी, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स थे।

व्यापक स्तर पर शेयर बाजार में गिरावट का रुझान था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,204 शेयर हरे निशान में, 2,879 शेयर लाल निशान में और 146 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक, सुंदर केवट ने कहा कि निफ्टी ने कारोबारी सत्र की शुरुआत सकारात्मक की और 22,521 पर खुला और 22,676 का इंट्राडे हाई बनाया। हालांकि, सूचकांक उच्च स्तर पर टिकने में विफल रहा और कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में तेज बिकवाली देखी गई। गिरावट में निफ्टी 22,471 के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया, जो प्रमुख क्षेत्रों में बिकवाली के दबाव को दर्शाता है।

सुबह करीब 9.30 बजे, सेंसेक्स 125.06 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 74,457.64 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 39.35 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 22,591.85 पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 7 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,035.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 2,320.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान, 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा SIR सत्यापन
16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान, 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा SIR सत्यापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के आसार? RBI की चेतावनी से बढ़ी टेंशन, 48 घंटे में सरकार के 3 बड़े फैसले
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के आसार? RBI की चेतावनी से बढ़ी टेंशन, 48 घंटे में सरकार के 3 बड़े फैसले
दिल्ली में फिर शर्मनाक वारदात! टाइम पूछने के बहाने महिला को बस में खींचा, 2 घंटे तक की दरिंदगी
दिल्ली में फिर शर्मनाक वारदात! टाइम पूछने के बहाने महिला को बस में खींचा, 2 घंटे तक की दरिंदगी
थलापति विजय का बड़ा ऐलान: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1000
थलापति विजय का बड़ा ऐलान: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1000
पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, हर हफ्ते ‘नो कार डे’ अनिवार्य, अफसरों की विदेश यात्राओं पर लगी रोक
पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, हर हफ्ते ‘नो कार डे’ अनिवार्य, अफसरों की विदेश यात्राओं पर लगी रोक
दिल्ली में ‘निर्भया जैसी वारदात’ को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, बिहार रजिस्टर्ड बस से जुड़ा मामला सामने आया
दिल्ली में ‘निर्भया जैसी वारदात’ को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, बिहार रजिस्टर्ड बस से जुड़ा मामला सामने आया
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; BCCI ने जारी किया स्क्वाड
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; BCCI ने जारी किया स्क्वाड
कच्चे पपीते से मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी, बाजार वाली भी लगेगी फीकी
कच्चे पपीते से मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी, बाजार वाली भी लगेगी फीकी
मोबाइल हटाते ही बच्चा करता है जिद और रोना? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, धीरे-धीरे छूट जाएगी लत
मोबाइल हटाते ही बच्चा करता है जिद और रोना? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, धीरे-धीरे छूट जाएगी लत
सुबह 11 से शाम 4 बजे की धूप बन सकती है जानलेवा, कुछ मिनट बाहर रहना भी सेहत पर पड़ सकता है भारी
सुबह 11 से शाम 4 बजे की धूप बन सकती है जानलेवा, कुछ मिनट बाहर रहना भी सेहत पर पड़ सकता है भारी
WPI Inflation April 2026: अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पर पहुंची, ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाया दबाव
WPI Inflation April 2026: अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पर पहुंची, ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाया दबाव
फिर धमाकेदार कहानी के साथ लौट रहे इम्तियाज अली, 19 तारीख को रिलीज होगा ट्रेलर? दिलजीत दोसांझ जमाएंगे रंग
फिर धमाकेदार कहानी के साथ लौट रहे इम्तियाज अली, 19 तारीख को रिलीज होगा ट्रेलर? दिलजीत दोसांझ जमाएंगे रंग
दिल्ली से सिर्फ 6-7 घंटे दूर बसे हैं ये शानदार हिल स्टेशन, बच्चों की समर वेकेशन के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
दिल्ली से सिर्फ 6-7 घंटे दूर बसे हैं ये शानदार हिल स्टेशन, बच्चों की समर वेकेशन के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट, ₹10,000 तक सस्ता मिल रहा फ्लैगशिप फोन, Amazon-Flipkart नहीं इस प्लेटफॉर्म पर है ऑफर
Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट, ₹10,000 तक सस्ता मिल रहा फ्लैगशिप फोन, Amazon-Flipkart नहीं इस प्लेटफॉर्म पर है ऑफर