न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 379 और निफ्टी में हुई 136 अंक की गिरावट

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 379 अंक और निफ्टी 136 अंक टूटा। आरबीआई की रेपो रेट कटौती से एफएमसीजी शेयरों में तेजी, बाकी सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखी गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 5:56:05

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 379 और निफ्टी में हुई 136 अंक की गिरावट

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में सभी सूचकांकों में गिरावट हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,847 और निफ्टी 136 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,399 पर था। लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 255 अंक या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 49,582 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 132 अंक या 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,256 पर था।

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 25 आधार अंक की कमी के ऐलान के बाद खपत के जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिली। इस कारण निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 1.78 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

कोटक महिंद्रा एएमसी के सीआईओ-डेट, दीपक अग्रवाल ने कहा कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट को 25 आधार अंक घटाकर 6 प्रतिशत करना दिखाता है कि वैश्विक अनिश्चितता के समय केंद्रीय बैंक विकास को बढ़ाने के लगातार प्रयास कर रही है। हमें उम्मीद है कि अगले छह महीनों में रेपो रेट में 50 आधार अंक की और कटौती हो सकती है।

सेक्टोरल आधार पर आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियल्टी, मीडिया और प्राइवेट बैंक लाल निशान में बंद हुए हैं।

निफ्टी पैक में नेस्ले, एटरनल, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर, टाइटन, पावर ग्रिड, अपोलो हॉस्पिटल, अल्ट्राटेक सीमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, आईटीसी, एशियन पेंट्स और आयशर मोटर्स टॉप लूजर्स थे। विप्रो, एसबीआई, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील, कोल इंडिया, सन फार्मा और ओएनजीसी टॉप लूजर्स थे।

व्यापक बाजार का रुझान गिरावट का था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,529 शेयर हरे निशान में, 2,359 शेयर लाल निशान में और 142 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सुबह 9: 40 पर सेंसेक्स 356 अंक या 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,870 और निफ्टी 129 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,405 पर था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत