न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में गिरावट और निफ्टी में रही मामूली बढ़त

सुबह ओपनिंग के समय निफ्टी में 80 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार खुला लेकिन क्लोजिंग आते-आते शेयर बाजार ने सारी तेजी गंवा दी और गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 00:23:39

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में गिरावट और निफ्टी में रही मामूली बढ़त

मुम्बई। घरेलू शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुलने के बावजूद सपाट बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 12.16 अंक की गिरावट के साथ 80424.68 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 31.50 अंक की तेजी के साथ 24,572.65 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान निफ्टी 50 में हिंडाल्को, बीपीसीएल, टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस और एलटीआईमाइंडट्री टॉप गेनर रहे। निफ्टी 50 में एमएंडएम, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स टॉप गेनर स्टॉक रहे।

भारतीय शेयर बाजार की आज सपाट क्लोजिंग हुई है और मिडकैप इंडेक्स के साथ स्मॉलकैप शेयरों में काफी हलचल देखी गई। ऑटो शेयरों पर दबाव देखा गया और बैंक शेयरों की सुस्ती ने बाजार को नीचे खींचा। सुबह ओपनिंग के समय निफ्टी में 80 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार खुला लेकिन क्लोजिंग आते-आते शेयर बाजार ने सारी तेजी गंवा दी और गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुआ। बैंक निफ्टी जो सुबह कमजोर दिख रहा था वो ट्रेडिंग सेशन खत्म होते-होते काफी रिकवर होता हुआ दिखा।

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों का सामूहिक बाजार पूंजीकरण या मार्केट कैप 454.48 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है और इसमें बढ़त रही है। कुल 4165 शेयरों पर ट्रेडिंग क्लोज हुई जिसमें से 2710 शेयरों में उछाल रहा जबकि 1316 शेयरों में गिरावट रही। 139 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए। 288 शेयरों में इनके 52 हफ्ते का उच्च स्तर देखा गया और 42 शेयरों पर अपर सर्किट के साथ क्लोजिंग हुई।

कारोबार के दौरान ऑटो और बैंक को छोड़कर, दूसरे सभी सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई, जिसमें हेल्थकेयर, आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, टेलीकॉम, मीडिया 0.5-2 प्रतिशत तक चढ़े। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में एक प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। कारोबारी सत्र में निफ्टी मिडकैप 100, 0.29% ऊपर बंद हुआ, और निफ्टी स्मॉलकैप 100, 1.74% ऊपर बंद हुआ। यह बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार के 83.95 के मुकाबले सोमवार को 8 पैसे बढ़कर 83.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, एनआईबीई लिमिटेड ने रत्नागिरी में शिपयार्ड इन्फ्रा के निर्माण के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा, मिश्र धातु निगम को 285 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ओएनजीसी विदेश को तेल और गैस उत्पादन के लिए 16 साल का अनुबंध विस्तार मिला।

जानकारों का कहना है कि चीन में तेल की मांग को लेकर चिंता के चलते सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। यहां जून में 11% की गिरावट के बाद जुलाई में आयात 8% कम हुआ, जबकि अमेरिका, कतर और मिस्र द्वारा कम किए गए हमास और इजरायल के बीच नए सिरे से संघर्ष विराम वार्ता ने भी जोखिम प्रीमियम को कम किया है। डब्ल्यूटीआई पिछले बंद से 0.53% नीचे $75.10 के आसपास कारोबार कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ने से एक बार फिर सप्लाई रिस्क पैदा हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज