न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीनगर बस हमले में शहीद हुए तीन पुलिसकर्मी, कॉन्सटेबल रमीज अहमद ने मंगलवार सुबह तोड़ा दम

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार शाम जेवन इलाके में पुलिस की बस पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में दो पुलिसकर्मी मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि एक ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 10:15:31

श्रीनगर बस हमले में शहीद हुए तीन पुलिसकर्मी, कॉन्सटेबल रमीज अहमद ने मंगलवार सुबह तोड़ा दम

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार शाम जेवन इलाके में पुलिस की बस पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में दो पुलिसकर्मी मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि एक ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। हमले में 11 जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने देर रात स्पष्ट किया कि हमला जैश ए मोहम्मद के बनाए कश्मीर टाइगर्स ग्रुप के तीन आतंकियों ने किया था। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी घायल भी हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम पंथा चौक क्षेत्र के जेवान में 25 पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस पर आतंवादियों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि हमले में जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस की नौवीं बटालियन के कम से कम 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां सोमवार को इनमें से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं, तीसरे पुलिसकर्मी रमीज अहमद ने मंगलवार सुबह दम तोड़ा। जान गंवाने वालों में सशस्त्र पुलिस का एक सहायक उप-निरीक्षक भी शामिल है।

शहर के बाहरी हिस्से में स्थित जेवान में हुए इस हमले को लेकर राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने भी हमले की कड़ी निंदा की।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि इस हमले में दो से तीन आतंकवादी शामिल थे और अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुंछ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर

उधर, आज मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है। जानकारी के मुताबिक, पुंछ के सुरनकोट में डोरी ढूक नाम की जगह पर सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी का पता चला था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत