न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के यात्रियों को 6 घंटे पहले बुलाया, फिर 22 घंटे की हुई देरी, फर्श पर बितानी पड़ी कईयों को रात

अव्यवस्था देखने को मिली जयपुर एअरपोर्ट पर जहां दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के 180 यात्रियों को 6 घंटे पहले बुलाया गया और फिर उनकी फ्लाइट 22 घंटे की देरी से रवाना की गई। इस सर्दी के मौसम में कई यात्रियों को रात फर्श पर बितानी पड़ी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 12:20:01

जयपुर : दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के यात्रियों को 6 घंटे पहले बुलाया, फिर 22 घंटे की हुई देरी, फर्श पर बितानी पड़ी कईयों को रात

लोग हवाई सफर करना इसलिए पसंद करते हैं कि इसमें कम समय में गंतव्य में पहुंचा जा सकता हैं। लेकिन फ्लाइट ही कई घंटो लेट हो जाए तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता हैं। ऐसी ही अव्यवस्था देखने को मिली जयपुर एअरपोर्ट पर जहां दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के 180 यात्रियों को 6 घंटे पहले बुलाया गया और फिर उनकी फ्लाइट 22 घंटे की देरी से रवाना की गई। इस सर्दी के मौसम में कई यात्रियों को रात फर्श पर बितानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट एसजी-714 को रविवार रात 11 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होना था जो सोमवार की रात 9:40 बजे रवाना हुई। बोर्डिंग से छह घंटे पहले आरटीपीसीआर के अलावा रेपिड टेस्ट कराने की बाध्यता है। इसके लिए यात्रियों को शाम करीब 5 बजे ही एयरपोर्ट बुला लिया। इसके बाद दुबई जाने वाले करीब 180 यात्रियों की टेस्ट के लिए लंबी लाइन लग गई। रविवार रात करीब 9:30 बजे जब यात्री फ्लाइट में बोर्ड करने के लिए सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में जाने लगे, तो एयरलाइंस ने उन्हें फ्लाइट में तकनीकी खराबी होने की सूचना दी और कहा कि फ्लाइट 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। ऐसे में यात्री वेटिंग एरिया में ही इंतजार करने लगे। एयरलाइंस फ्लाइट को धीरे-धीरे लेट करने की सूचना देती रही। इस पर यात्री भड़क गए और उन्होंने हंगामा करने लगे लेकिन इस दौरान पूरी रात बीत गई, जब सोमवार सुबह भी फ्लाइट रवाना होने की कोई सूचना नहीं दी गई, तो उन्होंने एयरपोर्ट पर ही एयरलाइंस प्रशासन के खिलाफ जोरदार हंगामा किया।

कई यात्रियों ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और एयरपोर्ट ऑथोरिटी से ट्विटर पर इसकी शिकायत की और स्पाइसजेट एयरलाइंस का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। इसके बाद दोपहर में उन्हें एयरपोर्ट के पास एक निजी होटल में भेजा गया। हालांकि देर शाम तक भी उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई कि उनकी फ्लाइट कब रवाना होगी? अचानक रात 9 बजे सूचनादी गई कि फ्लाइट 9:40 पर रवाना होगी। इधर, वेटिंग एरिया में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कई यात्रियों को फर्श पर ही आराम करने को मजबूर होना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट