न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर में तेज रफ्तार स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 2 मरे, 15 घायल

गोरखपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 15 बच्चे घायल हो गए और दो की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 6:42:35

गोरखपुर में तेज रफ्तार स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 2 मरे, 15 घायल

गोरखपुर। गोरखपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 15 बच्चे घायल हो गए और दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से बस का ड्राइवर फरार है और पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की गई है।

जानकारी के मुताबिक, उधनापार में स्थित यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल की बस अलग-अलग गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। स्कूल से महज तीन सौ मीटर पहले डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 44 बच्चे सवार थे, जिसमें 15 घायल हुए और 2 बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में सगुआ गांव निवासी सातवीं की छात्रा प्रतिभा (14) और मठिया बारीगांव निवासी साक्षी पांडेय (8) की मौत हो गई। घटना के चश्मदीद आकाश जायसवाल ने बताया कि वो अपने कुछ मजदूरों के साथ नाश्ता कर रहा था, तभी जोर से धड़ाम की आवाज आई और उन्होंने भागकर देखा तो स्कूल बस सड़क के किनारे खाई में गिरी हुई थी।

तेज रफ्तार स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी

मृतक बच्चों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। 75 वर्षीय साक्षी के दादा का कहना है कि सुबह ही उन्होंने अपनी पोती को बस तक पहुंचाया था। उन्हें क्या पता था कि थोड़ी देर बाद उसकी लाश को अपनी गोद में लेना पड़ेगा।

बस पलटने से 15 बच्चे घायल और 2 की मौत

आज तक के अनुसार एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 9 से साढ़े 9 बजे तक ढेबरा गांव के पास हुए बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए। जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। गंभीर रूप से घायल हुए कुछ बच्चों को उनके अभिभावकों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की मौत भी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस ड्राइवर मौके से फरार है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल