न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाई को बचाने के लिए बहन ने दान की किडनी, पति ने दिया तलाक

यह घटना तब सामने आई जब महिला ने अपनी एक किडनी दान कर भाई को बचाने का फैसला लिया। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह सुनकर उसका पति नाराज हो जाएगा। जैसे ही महिला ने पति को किडनी दान करने के बारे में मैसेज पर बताया तो वह भड़क गया और तीन तलाक दे दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 10:46:27

भाई को बचाने के लिए बहन ने दान की किडनी, पति ने दिया तलाक

नई दिल्ली। यूपी के गोंडा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शौहर को जब पता चला कि उसकी बीवी ने अपने भाई की जान बचाने के लिए उसे किडनी दान कर दी तो उसने गुस्से में आकर उसे तीन तलाक दे दिया। आरोपी पति सऊदी अरब में काम करता है। हालांकि उसकी पत्नी उत्तर प्रदेश के बैरियाही गांव में रहती है। यह घटना तब सामने आई जब महिला ने अपनी एक किडनी दान कर भाई को बचाने का फैसला लिया। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह सुनकर उसका पति नाराज हो जाएगा। जैसे ही महिला ने पति को किडनी दान करने के बारे में मैसेज पर बताया तो वह भड़क गया और तीन तलाक दे दिया।

20 साल पहले हुआ था निकाह

मामला धानेपुर थाना क्षेत्र का है। जहां की रहने वाली तरन्नुम का निकाह 20 साल पहले जैतपुर के रहने वाले अब्दुल रशीद उर्फ़ मोहम्मद राशिद के साथ हुई थी। निकाह के बाद दोनों के बच्चे नहीं हुए। जिसके बाद राशिद ने दूसरा निकाह कर लिया। तरन्नुम ने ही उसे निकाह करने की इजाजत दी थी। दूसरा निकाह करने के बाद वह नौकरी करने सऊदी चला गया।

इसी बाच तरन्नुम के भाई शाकिर की तबीयत खराब हो गई। जांच कराने पर पता चला कि उसकी दोनों किडनी खराब है। अगर उसकी जान बचानी है तो किडनी ट्रांसप्लांट करना पड़ेगा। इसके बाद तरन्नुम ने अपनी एक किडनी दान करने की सोची। उसने अपने भाई को किडनी देकर उसकी जान बचा ली हालांकि यह बात उसके शौहर को सही नहीं लगी और उसने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। मामले की हर ओर चर्चा हो रही है।

फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि 2019 में तीन तलाक को अवैध घोषित कर दिया गया था। मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत तीन तलाक पर प्रतिबंध है। जिसके तहत तीन साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। फिलहाल मामले में कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल