न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चांदी में 8% और सोने में 4% की ज़ोरदार उछाल, ऐतिहासिक गिरावट के बाद बाजार में दमदार कमबैक

ऐतिहासिक गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त वापसी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 8% और सोना 4% उछला, जिससे निवेशकों में नई उम्मीद जगी। जानिए तेजी की वजहें और आगे का रुझान।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 03 Feb 2026 8:35:09

चांदी में 8% और सोने में 4% की ज़ोरदार उछाल, ऐतिहासिक गिरावट के बाद बाजार में दमदार कमबैक

लगातार तीन दिनों तक चली तेज़ गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों ने आखिरकार जोरदार पलटवार किया है। मंगलवार, 3 फरवरी को कीमती धातुओं के बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली, जिसने निवेशकों को बड़ी राहत दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4 प्रतिशत उछलकर 4830 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी ने और भी ज्यादा दम दिखाते हुए लगभग 8 प्रतिशत की छलांग लगाकर 82.74 डॉलर प्रति औंस का स्तर छू लिया।

गौरतलब है कि 30 जनवरी को सोने की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसे 1983 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट माना जा रहा है। उस झटके के बाद बाजार में भय का माहौल बन गया था, लेकिन अब ताजा तेजी ने ट्रेंड बदलने के संकेत दिए हैं।

रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद ऐतिहासिक गिरावट, फिर तेजी की वापसी

सोने और चांदी में हालिया गिरावट इतनी तीखी थी कि सोना 5000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी नीचे फिसल गया। इस तेज गिरावट के चलते साल की अब तक की कमाई का बड़ा हिस्सा मिट गया। वहीं, चांदी पर गिरावट का असर और भी ज्यादा देखने को मिला। एक ही ट्रेडिंग सेशन में चांदी के दामों में करीब 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट मानी जा रही है।

पिछले दो कारोबारी सत्रों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना कुल मिलाकर 13 प्रतिशत से अधिक टूट चुका था, जबकि चांदी की कीमतों में लगभग 34 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। इस अचानक आए दबाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया था।

5594 डॉलर के रिकॉर्ड से 4700 तक फिसला सोना

सोने-चांदी में गिरावट का यह दौर उस लंबी और तेज रैली के बाद शुरू हुआ, जिसने सोने को 5594.82 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई तक पहुंचा दिया था। हालांकि, इसके बाद कीमतों में ऐसी गिरावट आई कि सोना सीधे 4700 डॉलर के आसपास आ गया। यानी, अब तक करीब 900 डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

इस तेज गिरावट के पीछे सिर्फ मुनाफावसूली ही नहीं, बल्कि कई वैश्विक फैक्टर भी जिम्मेदार रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को अगले फेडरल रिजर्व चेयर के तौर पर नामित किए जाने की खबर, इसके बाद CME ग्रुप द्वारा कीमती धातुओं के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स पर मार्जिन की जरूरत बढ़ाने का फैसला—इन सभी घटनाओं ने मिलकर सोने और चांदी पर दबाव बना दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन