न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर: लक्खी मेले की पार्किंग में मनमानी वसूली, 100 रुपये की जगह वसूले जा रहे 400 रुपये

खाटूश्यामजी मेले में नगर पालिका की पार्किंग में चार गुना तक अवैध वसूली का खेल सामने आया है। यहां पालिका की ओर से ठेके पर दी गई पार्किंग में फास्टैग के जरिये 70 की जगह 300 रुपए तक वसूले जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत टेस्टिंग के नाम पर गुरुवार से कर दी गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 12:51:58

सीकर: लक्खी मेले की पार्किंग में मनमानी वसूली, 100 रुपये की जगह वसूले जा रहे 400 रुपये

खाटूश्यामजी मेले में नगर पालिका की पार्किंग में चार गुना तक अवैध वसूली का खेल सामने आया है। यहां पालिका की ओर से ठेके पर दी गई पार्किंग में फास्टैग के जरिये 70 की जगह 300 रुपए तक वसूले जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत टेस्टिंग के नाम पर गुरुवार से कर दी गई। वाहन चालकों के खातों से ये राशि कटी तो इस मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में बस यूनियन व स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई व निशुल्क पार्किंग की मांग की है।

6 स्थानों पर हो रही है पार्किंग, शुल्क 100 रुपये तय

लक्खी मेले में पालिका की पार्किंग 52 बीघा, मंढा मोड़, सांवलपुरा, दांता रोड पर श्रीधाम धर्मशाला के पास, सीतारामपुरा की जोहड़ी व शाहपुरा डायवर्जन के पास है। यहां 24 घंटे दुपहिया वाहन पार्किंग के 20 रूपए, चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर के 70 रुपए तथा बस, ट्रक या अन्य भारी वाहन के 100 रुपए तय किए गए हैं। 24 घंटे बाद दुपहिया वाहन के 50, चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर के 150 व भारी वाहन का पार्किंग शुल्क 200 रुपए देना हेागा।पार्किंग ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आने पर सहकारी समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर पूनिया व शंकर बलोदा सहित कई लोग मेला मजिस्ट्रेट व पालिका ईओ से मिले। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दांतारामगढ़ बस यूनियन रींगस ने भी मेला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर पार्किंग शुल्क का विरोध जताया।

पार्किंग शुल्क स्थानीय लोगों पर लगाने का भी लोगों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि नौकरी या अन्य किसी कार्य से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को जबरदस्ती ये शुल्क भुगतना होगा, जो लोगों के साथ नाइंसाफी है।

भक्त बोले, आस्था के साथ खिलवाड़

खाटू मेले में हर बार प्रशासन की ओर से पार्किंग निशुल्क होती है, लेकिन इस बार पालिका ने श्रद्धालुओं पर पार्किंग का भार बढ़ा दिया है। इसे लेकर भी श्रद्धालुओं ने विरोध जताया है। मेले में जयपुर से पहुंचे दिनेश डाबी ने कहा कि पार्किंग शुल्क लेना आस्था के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ खिलवाड़ है। सीकर निवासी राजीव ने भी पार्किंग शुल्क को श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया।

इस मामले में मोनिका सामोर, मेला मजिस्ट्रेट, खाटूश्यामजी का कहना है कि शुरूआत में फास्टैग की टेस्टिंग की जा रही थी। तय राशि से अधिक पार्किंग शुल्क वसूला है तो बाकी की राशि वाहन मालिक को लौटाने के लिए ठेकेदार को कह दिया है।

मेले में लगाए 63 चिकित्सक

खाटू मेले में चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए चिकित्सा विभाग ने तैयारी कर ली है। सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया ने बताया कि जिन अधिकारी व कार्मिकों की ड्यूटी मेले में लगाई गई उन्हें अलग-अलग प्वाइंट पर लगा दिया गया है।

मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध व ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदराम मीणा, महमूद अली, फूल सिंह बाजिया, गोरधन यालिया, सुरेश शर्मा को तैनात किया गया। साथ ही मेले में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए टीम का गठन किया गया है। यह टीम खाटूश्यामजी व उसके आसपास के पेयजल स्रोतों के जल शुद्धीकरण का कार्य करेगी।

मेले का प्रभारी आरसीएचओ डॉ विशाल सिंह को बनाया गया हैं। पलसाना बीसीएमएओ डॉ नितेश कुमार शर्मा व खाटूश्यामजी उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ गोगराज सिंह निठारवाल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेले में 63 चिकित्सक सहित 325 स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं। मेला स्थल पर चिकित्सा सुविधाओं का श्रद्धालुओं की संया के हिसाब से बढ़ाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी