न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा के पिता ने वसई पुलिस पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप, आफताब के लिए मांगी फांसी की सजा

दिल्ली के महरौली में अपने लिव-इन पार्टनर के हाथों कत्ल की गई श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर ने शुक्रवार को मीडिया से बात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Dec 2022 2:47:45

श्रद्धा के पिता ने वसई पुलिस पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप, आफताब के लिए मांगी फांसी की सजा

दिल्ली के महरौली में अपने लिव-इन पार्टनर के हाथों कत्ल की गई श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर ने शुक्रवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने वसई पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वसई पुलिस की लापरवाही की वजह से मेरे परिवार को यह परेशानी हुई। अगर पुलिस समय पर कदम उठाती तो मेरी बेटी आज जिंदा होती। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आफताब ने मेरी बेटी की निर्मम हत्या की। उसे कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए। आफताब के परिजनों, रिश्तेदारों व घटना में शामिल अन्य सभी के खिलाफ जांच हो। बता दे, मीडिया से बात करने से पहले श्रद्धा के पिता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले थे।

विकास वालकर ने कहा, 'मुझे कानून पर भरोसा है। दिल्ली पुलिस की जांच चल रही है…सही तरह से चल रही है। फिर भी वसई पुलिस और नालासोपारा पुलिस ने जांच में देरी की। उस वजह से मुझे दिक्कतें हुईं। मेरी बेटी आज जिंदा होती या सबूत मिलने में मदद मिलती। मेरी बेटी को इंसाफ मिले इसके लिए आप लोग (मीडिया) मेरी जो मदद कर रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे मुझे उम्मीद है। इस मामले में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।'

विकास वालकर ने कहा, 'मैं आफताब पूनवाला के लिए भी उसी तरह के सबक की उम्मीद करता हूं जिस तरह उसने मेरी बेटी की हत्या की। उसे फांसी होनी चाहिए।आवेदनों पर कुछ प्रतिबंध होने चाहिए। 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को कुछ हद तक नियंत्रित किया जाना चाहिए। मैं चाहता हूं जो मेरे साथ हुआ ऐसा किसी और के साथ ना हो।'

दो साल तक बेटी से बात करने की कोशिश करता रहा

विकास वालकर ने कहा, 'मैंने अपनी बेटी से बात करने की कोशिश की लेकिन पिछले दो सालों में उसने मुझे कोई जवाब नहीं दिया। मुझे कभी नहीं बताया गया कि मेरी बेटी के साथ क्या हो रहा है। आखिरी बार मेरी श्रद्धा से 2021 में बात हुई थी। मैंने उसके ठिकाने के बारे में बात की, उसने कहा कि वह बेंगलुरु में रहती है। मैंने इस साल 26 सितंबर को आफताब से बात की, तो मैंने उससे अपनी बेटी के बारे में पूछा। उसने मेरे सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।'

विकास वालकर ने आगे कहा, 'मैं श्रद्धा और आफताब पूनावाला के रिश्ते के खिलाफ था। मैं आफताब द्वारा श्रद्धा के साथ की गई घरेलू हिंसा से अनजान था। मुझे लगता है, उसके परिवार के सदस्यों को सब कुछ पता था कि वह मेरी बेटी के साथ क्या कर रहा था।आफताब ने श्रद्धा को घर छोड़ने के लिए और हमसे संबंध तोड़ने के लिए मना लिया था। डेटिंग ऐप्स के जरिए ही श्रद्धा आफताब के संपर्क में आई थी।'

बता दे, श्रद्धा वालकर हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। आज शुक्रवार को उसे साकेत अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही में शामिल किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। बता दें, हत्या के आरोप में आफताब इस समय तिहाड़ जेल में बंद है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज