न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: सूरत से ड्रग पेडलर फैजल मोमिन गिरफ्तार, आफताब को करता था ड्रग सप्लाई!

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला का सोमवार को रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में एक और पॉलीग्राफ टेस्ट सेशन होगा। वहीं दिल्ली पुलिस अब आरोपी आफताब के खिलाफ नशीली दवाओं के सेवन के आरोपों की जांच करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Nov 2022 11:48:58

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: सूरत से ड्रग पेडलर फैजल मोमिन गिरफ्तार, आफताब को करता था ड्रग सप्लाई!

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला का सोमवार को रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में एक और पॉलीग्राफ टेस्ट सेशन होगा। वहीं दिल्ली पुलिस अब आरोपी आफताब के खिलाफ नशीली दवाओं के सेवन के आरोपों की जांच करेगी। पुलिस का अंदाजा है कि आफताब ड्रग्स का सेवन करता था। गुजरात पुलिस ने सूरत से एक ड्रग पेडलर फैजल मोमिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि वह आफताब को ड्रग सप्लाई करता था। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार आफताब दिल्ली शिफ्ट होने से पहले मुंबई के वसई वेस्ट इलाके में किराए पर रहता था और आफताब के कई बार फैजल मोमिन के घर और उसके इलाके में जाने की जानकारी सामने आई है। फैजल और आफताब के कई कॉमन फ्रेंड हैं। गुजरात पुलिस अब फैजल के कॉल रिकॉर्ड खंगालेगी ताकि पता चल सके कि आफताब उसके संपर्क में कैसे था। गौरतलब है कि आफताब और श्रद्धा के कई दोस्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि आफताब ड्रग्स का सेवन करता था। इससे पहले, रिपोर्टों में कहा गया था कि आफताब एक ड्रग एडिक्ट था। उसने पुलिस की पूछताछ में भी कबूल किया है कि वह चरस और गांजे का सेवन करता था और आदतन ड्रगिस्ट था।

आफताब कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या करने के बाद पूरी रात शव के बगल में बैठा रहा और गांजा पीता रहा। वह एक ट्रेंड शेफ है, उसने श्रद्धा का गला घोंटने के बाद उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने में 10 घंटे का समय लिया। श्रद्धा के शरीर को काटने के बाद, आफताब ने टुकड़ों को महरौली वन क्षेत्र में फेंक दिया, जहां बाद में पुलिस उसे शरीर के बाकी हिस्सों को खोजने के लिए ले गई। श्रद्धा की खोपड़ी अभी तक नहीं मिली है। पुलिस को वन क्षेत्र से कुछ मानव अंग मिले थे, एक जबड़ा भी मिला था जिसमें कुछ बाल फंसे थे। पुलिस ने इन सभी चीजों को परीक्षण के लिए लैब भेजा है। फिलहाल रिपोर्ट आनी बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती