न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्रोफाइल में जोड़ा भाई और मामा, चर्चाओं में आया अंदाज

नए सीएम के शपथ ग्रहण से थोड़ी देर पहले ही शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हैंडल पर प्रोफाइल में पूर्व मुख्यमंत्री लिख दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 3:10:17

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्रोफाइल में जोड़ा भाई और मामा, चर्चाओं में आया अंदाज

भोपाल। मध्यप्रदेश में बदले सत्ता समीकरण के बाद अब सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रोफाइल बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। नए सीएम के शपथ ग्रहण से थोड़ी देर पहले ही शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हैंडल पर प्रोफाइल में पूर्व मुख्यमंत्री लिख दिया था। अब उन्होंने जोड़ दिया है, भाई और मामा। शिवराज का यह अंदाज चर्चाओं में आ गया है, इससे पहले 2018 में भी उन्होंने अपने आप को कॉमन मैन बताते हुए सोशल मीडिया प्राफाइल बदली थी।

मध्यप्रदेश में मामा और बहनों के भाई के नाम से चर्चित शिवराज सिंह चौहान अब पूर्व मुख्यमंत्री हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रोफाइल बदलते हुए उसमें लिखा है फॉर्मर मुख्यमंत्री। इसी के साथ उन्होंने एक और चीज जोड़ दी है भाई और मामा। इन दोनों ही नाम से शिवराज सिंह चौहान काफी लोकप्रिय है।

बुधवार को ही शपथ ग्रहण के बाद जब शिवराज सिंह चौहान जा रहे थे तो भीड़ ने उन्हें देखकर नारेबाजी की और उन्हें रोक लिया। शिवराज भी अपने पुराने अंदाज में कार से बाहर निकले और लोगों के बीच चले गए। लोग मामा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, तो कोई रोते हुए कह रहा था कि मामा आपने अपने भांजों को छोड़ दिया।

नया नहीं है यह अंदाज

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह का अंदाज यह नया नहीं है। 2018 में भी जब शिवराज सरकार कम वोटों से सरकार बनाने में नाकाम रही थी और प्रदेश में कमलनाथ की सरकार आ गई थी, तब शिवराज ने अपने आपको कॉमन मैन बताते हुए सोशल मीडिया पर भी प्रोफाइल में लिखा था The Common Man of Madhya Pradesh. शिवराज का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा और लोगों की सहानुभूति भी उनके साथ थी।

शपथ ग्रहण के बाद लूट ली महफिल

मामा और बहनों के भाई नाम से प्रदेश से चर्चित शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को शपथ ग्रहण के दौरान भी महफिल लूट ली। शिवराज सिंह जैसे ही मंच पर नए सीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो मामा-मामा के नारे लगने लगे। कई लोग मामा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। शिवराज ने भी अपने चिरपरिचित अंदाज में सभी का अभिवादन किया।

रोते-रोते समर्थक बोले- अपने भांजों को छोड़ दिया

शपथ ग्रहण स्थल के बाहर एक ऐसा वाकया हुआ जब लौटते समय शिवराज को कार में जाते हुए देख लिया, फिर क्या था लोग मामा-मामा कहकर नारे लगाने लगे। कोई मामा जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। तो कोई कह रहा था आंधी नहीं तूफान है... शिवराज सिंह चौहान है। जैसे नारे काफी देर तक लगते रहे। यह देख शिवराज सिंह चौहान अपनी कार से बाहर उतर आए और लोगों से मिलने लगे। उन्होंने कार से उतरकर एक बुजुर्ग के पैर भी पड़े। यह नजारा देख लोग भावुक हो उठे।

कई लोग उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे। कई लोग उन्हें रोककर कह रहे थे कि मामा आप क्यों चले गए। कई लोग शिवराज को देख रोने लगे और कहने लगे कि मामाजी आपने अपने भांजों को छोड़ दिया। इस पर शिवराज ने भी कहा कि कभी नहीं छोड़ा। वहां मौजूद एक समर्थक ने कहा कि शिवराज सिंह जरूरत सीएम नहीं रहे, लेकिन वे हमारे मामा और बहनों के भाई जरूर रहेंगे। इस दौरान शिवराज सिंह के साथ सेल्फी लेने की हौड़ भी लग गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट