न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार जिम्मेदार: शिवसेना

सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि बंगाल में चुनावी मेले की वजह से देशभर में कोरोना फैला, क्योंकि बीजेपी के तमाम नेता प्रचार के लिए बंगाल जा रहे थे और कोरोना का उपहार लेकर लौट रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 9:06:47

कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार जिम्मेदार: शिवसेना

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। बीते दिन देश में सबसे ज्यादा 2 लाख 60 हजार 533 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इससे पहले शुक्रवार को 2.33 लाख मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में एक लाख 38 हजार 156 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1492 लोगों की जान भी गई। महाराष्ट्र में शनिवार को 67,123 नए मरीज मिले। 56,783 मरीज ठीक हुए और 419 की मौत हो गई। देश में बढ़ते संक्रमण को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है।

सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि बंगाल में चुनावी मेले की वजह से देशभर में कोरोना फैला, क्योंकि बीजेपी के तमाम नेता प्रचार के लिए बंगाल जा रहे थे और कोरोना का उपहार लेकर लौट रहे हैं। साथ ही कुंभ में जिस तरीके से लोगों जाने दिया गया, उससे भी हालात बिगड़े हैं। सामना में लिखा गया, 'देश में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई। लेकिन चुनावी मेले औक धार्मिक कुंभ मेला बिल्कुल भी रुकने को तैयार नहीं है। लाखों श्रद्धालु हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने गंगा में शाही स्नान किया। इससे कोरोना का संसर्ग देशभर में बढ़ा है। पश्चिम बंगाल के चुनावी मेले भी प्रधानमंत्री रोकने को तैयार नहीं हैं। वहां कुंभ मेले के साधु-संतों को तो दोष क्यों दिया जाए?'

कोरोना की आपदा को केंद्र सरकार गंभीरता से लेने को तैयार नहीं

शिवसेना का कहना है कि कोरोना की आपदा को केंद्र सरकार गंभीरता से लेने को तैयार नहीं है। पश्चिम बंगाल से भी कोरोना का उपहार लेकर बीजेपी कार्यकर्ता अपने-अपने राज्य में लौट रहे हैं। कोरोना के पहले संकट का ठीकरा सरकार ने चीन पर फोड़ा। ये सब चीन के वुहान प्रांत स्थित मछली बाजार से फैला, इसलिए दुनिया की तबाही के लिए सिर्फ चीन और चीन ही जिम्मेदार है। ये सभी ने तय कर दिया। लेकिन अब चीन कहां है?

चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। चीन से कोरोना नष्ट हो गया है या नहीं, ये कहा नहीं जा सकता है। परंतु चीन से कोरोना की खबरें नहीं आती हैं। हिन्दुस्तान में कोरोना की पहली लहर के लिए चीन जिम्मेदार होगा भी, परंतु आज जो दूसरा तूफान आया है उसके लिए चीन नहीं, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार ही पूरी तरह जिम्मेदार हैं।

शिवसेना ने की राहुल गांधी की तारीफ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए शिवसेना ने कहा, 'विदेशी टीकों को हिंदुस्तानी बाजार में आने दो, ऐसा राहुल गांधी चिल्लाकर कह रहे थे। तब श्री गांधी विदेशी वैक्सीन कंपनियों के दलाल हैं, ऐसी आलोचना बीजेपी के केंद्रीय मंत्री कर रहे थे। परंतु अब देश की स्थिति नियंत्रण से बाहर होते ही विदेशी वैक्सीनों को हिंदुस्तान में आने की मंजूरी दे दी गई। रूस की कोरोना प्रतिबंधक स्पूतनिक वी वैक्सीन का आयात अप्रैल के अंत में शुरू होगा। मतलब राहुल गांधी का अध्ययन और अक्ल दिल्ली के वर्तमान शासकों से कहीं अधिक ऊंचा है और राहुल गांधी कोरोना की लड़ाई में सरकार से सौ कदम आगे हैं।'

तमिलनाडु-केरल में तो बीजेपी का होगा सूपड़ा साफ

सामना में लिखा है कि तमिलनाडु, केरल में तो बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पुडुचेरी इस छोटे से केंद्र शासित राज्य में बीजेपी को बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, इसलिए पूरी केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल जीतने के लिए ही राजनैतिक अखाड़े में उतर गई है। वहां भी ममता बनर्जी पूरी केंद्र सरकार को अकेले टक्कर देती दिख रही है। सवाल इतना ही है कि कल पश्चिम बंगाल बीजेपी ने जीत लिया तो देश से कोरोना संकट दूर होने वाला है क्या? या पश्चिम बंगाल में बीजेपी पराजित हो गई तो कोरोना का ठीकरा भी ममता बनर्जी पर फोड़कर दिल्लीश्वर हाथ झटकने वाले हैं क्या?

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत