न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरद पवार ने PM मोदी पर बोला हमला, हिटलर की तरह काम कर रही है सरकार

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भाजपा के पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिटलर के जैसे काम कर रही है। भाजपा के पास केवल गो मूत्र के अलावा कोई अन्य मुद्दा नहीं है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 4:23:45

शरद पवार ने PM मोदी पर बोला हमला, हिटलर की तरह काम कर रही है सरकार

मुम्बई। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भाजपा के पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिटलर के जैसे काम कर रही है। भाजपा के पास केवल गो मूत्र के अलावा कोई अन्य मुद्दा नहीं है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल गारंटियां देते हैं, लेकिन उनकी कोई भी गारंटी पूरी नहीं होती है। प्राइवेटाइजेशन, गलत प्रचार फैलाना, मुस्लिम समुदाय के प्रति नफरत और आक्रामक राष्ट्रवाद - ये भाजपा के मूल एजेंडे हैं।

हिटलर की तरह काम कर रही भाजपा

शरद पवार ने मोदी को हिटलर के समान बताते हुए कहा कि हिटलर ने भी इसी तरह पहले लोकतंत्र के माध्यम से सत्ता हासिल की थी और बाद में वह तानाशाह बन गया था। पवार ने आशंका जताते हुए कहा की मोदी भी लोकतंत्र के मार्ग से सत्ता में आकर तानाशाह बनने की राह पर हैं। इसी तर्क के सहारे शरद पवार ने नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर रखने की अपील की। शरद पवार ने कहा भाजपा सत्ता में हैं, उन्होंने एक आक्रामक अभियान प्रणाली स्थापित की है। यह जर्मनी में हिटलर की प्रचार प्रणाली की तरह काम कर रही है। भाजपा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सत्ता से बाहर है। देश में भाजपा के लिए माहौल अनुकूल नहीं है। प्रधानमंत्री केवल गारंटी देते हैं, जो कभी पूरा नहीं हुई हैं।

शरद के बयान पर संजय राउत का समर्थन

पवार के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत का जवाब आया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पवार ने जो कुछ भी कहा, उसमें कुछ गलत नहीं है। देश साइंस, टेक्नोंलॉजी और शिक्षा से आगे बढ़ेगा, उन्नति करेगा। उन्होंने आगे कहा, अगर कोई इसका विरोध करता है, तो इसका मतलब देश को 5000 साल पीछे ले जाने और धर्म के आधार पर लड़ाई पैदा करने के बारे में सोच रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज