उत्तरप्रदेश : बदमाशों के हौसले आमजन को डराने वाले, घर में घुसकर किया दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म
By: Ankur Fri, 06 Nov 2020 7:41:39
उत्तरप्रदेश से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां दुष्कर्मियों के बुलंद हौसले आमजन की चिंता बढ़ा रहे हैं। इसका एक और मामला मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र से सामने आया जहां के एक गांव में गुरुवार की रात एक घर में घुसे आरोपियों ने ननद और भाभी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद एक पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िताओं का मेडिकल कराया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार की रात अपनी ननद के साथ सो रही थी। आरोप है कि देर रात करीब 12 बजे हिमांशु पुत्र उदय सिंह और नीरज पुत्र मुकुट सिंह छत के रास्ते घर में घुस आए। आरोपियों ने महिलाओं के घर में अकेला होने का फायदा उठाते हुए पकड़ लिया। आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर जमा हो गए। इस बीच मौका पाकर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।
सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने पीड़िताओं से जानकारी ली। वहीं आरोपियों की तलाश की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही तलाश शुरू कर दी है। वहीं थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े :
# दिल्ली : पटाखों के अवैध कारोबार में शामिल दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कब्जे में लिए 423 किलो पटाखे
# उत्तरप्रदेश : कुएं में मिली 20 दिन से लापता युवक की अधजली लाश, देखकर उड़े लोगों के होश
# उत्तरप्रदेश : प्रेमी पर लगा शादीशुदा महिला की हत्या का आरोप, गला दबाकर दिया गया अंजाम