बड़े ही दुखद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूजनीय पिताजी और आप सबके प्रिय श्री GS Bali जी अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात उन्होंने दिल्ली के AIIMS में आखिर सांस ली।
रघुबीर सिंह बाली ने ट्विटर पर लिखा, 'बड़े ही दुखद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूजनीय पिताजी और आप सबके प्रिय श्री जीएस बाली जी (GS Bali) अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात उन्होंने दिल्ली के AIIMS में आखिर सांस ली।'
पिताजी भà
उन्होंने आगे कहा, 'पिताजी भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श और मार्गदर्शन हमारे और आपके दिलों में हमेशा कायम रहेंगे।' जीएस बाली पहली बार 1998 में हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद लगातार 2003, 2007 और 2012 में यहां से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। 2003 और 2007 में वह मंत्री रहे।













