न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन में दो बार हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, सामने आया रेल मंत्री का बयान

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस से मवेशियों के टकराने की लगातार दूसरी घटना सामने आई है। शुक्रवार को हुए इस हादसे में ट्रेन के आगे का हिस्सा थोड़ा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Oct 2022 10:40:08

दो दिन में दो बार हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, सामने आया रेल मंत्री का बयान

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस से मवेशियों के टकराने की लगातार दूसरी घटना सामने आई है। शुक्रवार को हुए इस हादसे में ट्रेन के आगे का हिस्सा थोड़ा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक हादसे का शिकार हो गई थी। यह मुंबई से अहमदाबाद आ रही ये ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास भैसों के झुंड से टकरा गई थी। हादसे के दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 4 भैंसों की मौत हुई थी।

रेलवे के मुताबिक घटना दोपहर करीब 3:44 पर वडोदरा मंडल में आणंद के पास हुई। यहां अचानक ट्रेन के सामने एक गाय आकर टकरा गई। ट्रेन गांधीनगर से मुंबई जा रही थी। हादसा होने के बाद ट्रेन को लगभग 10 मिनट तक रोके रखा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के आगे के हिस्से में मामली डेंट आया है। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है।

इन हादसों पर रेल मंत्री की सफाई भी आई है। गुजरात के आणंद में बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव अपरिहार्य है और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है।

उधर, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन काफी तेज स्पीड में थी। इसी के चलते टक्कर होने पर इसके आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इस ट्रेन में बाकी इंजनों की तरह आगे कोई गार्ड नहीं लगा होता है। गार्ड का इस्तेमाल करने पर ये इस ट्रेन की यूएसपी को खराब कर देगा। इस ट्रेन को तेज स्पीड से चलाने के लिए इसकी ऐसी डिजाइन जरूरी है। ऐसे में इस ट्रेन में आगे कुछ नहीं लगाया जा सकता है।

वतवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 147 के तहत केस दर्ज किया गया था, जो रेलवे के किसी भी हिस्से में अनधिकृत प्रवेश और उसकी संपत्ति के दुरुपयोग से संबंधित है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म