न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आजम खान सीतापुर जेल में हुए कोरोना संक्रमित, कुल 13 बंदी निकले संक्रमित

कोरोना की चपेट में आम से लेकर खास सभी आ रहे है। उत्तर प्रदेश में रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 May 2021 11:24:41

आजम खान सीतापुर जेल में हुए कोरोना संक्रमित, कुल 13 बंदी निकले संक्रमित

कोरोना की चपेट में आम से लेकर खास सभी आ रहे है। उत्तर प्रदेश में रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पिछले एक साल से ज्यादा समय से आजम खान सीतापुर जेल में निरुद्ध हैं। सीतापुर जेल (Sitapur Jail) में सासंद आजम खान समेत कुल 13 बंदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

बता दें आजम खान की विधायक पत्नी तजीन फातमा को कुछ दिनों पहले ही जमानत मिल गई थी। लेकिन, आजम खान और अब्दुल्ला आजम का इंतजार लम्बा होता जा रहा है। आजम के ऊपर 80 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है, जबकि अब्दुल्ला के ऊपर 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार अधिकतर मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, अब कुछ मुकदमों में ही जमानत मिलनी बाकी है।

प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव ने बताया कि 69 बंदियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में रामपुर सांसद आजम खॉ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जेल के भीतर निरुद्ध सांसद सहित कुल 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 12 बंदियों को अलग अहाते में स्थानांतरित किया गया है। सांसद पहले से ही अलग अहाते में हैं। सभी का कोरोना इलाज जेल के डॉक्टर ने शुरू दिया है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कोरोना को मात दी है और वो अब सवस्थ हैं।

आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे ने अदालत में किया था आत्मसमर्पण

पिछले साल 26 फरवरी 2020 को आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम ने रामपुर की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। 27 फरवरी को तीनों को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया। तीनों के ऊपर दस्तावेजों में हेराफेरी करके फर्जी पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाने का साल 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में अदालत द्वारा बार-बार बुलाने के बावजूद वे हाजिर नहीं हो रहे थे। लिहाजा कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। NBW जारी होने के बाद तीनों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया और जमानत मांगी लेकिन, अदालत ने उन्हें रामपुर की जिला जेल भेज दिया। 2020 में उनकी पत्नी और रामपुर सदर से सपा विधायक तजीन फातमा को जमानत मिल गयी थी। वे बाहर हैं लेकिन, आजम खान और उनके बेटे को अभी जमानत का इंतजार है।

प्रदेश के सात शहरों में 18 साल से ज्यादा उम्र वालों का वैक्सीनेशन शुरू

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 34 हजार 372 लोग संक्रमित पाए गए। 32 हजार 494 लोग रिकवर हुए और 332 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 12 लाख 52 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 28 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 हजार 570 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 10 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। यूपी में आज यानी शनिवार से राज्य के सात शहरों में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।राज्य में 18 प्लस वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत फिलहाल अभी सात शहरों में ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में साफ तौर पर कहा है कि पहले चरण में उन शहरों में लोगों को वैक्सीन दी जाएगी जहां कोरोना के एक्टिव मामले नौ हजार से अधिक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप