न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RUHS नर्सिंग परीक्षा का हुआ पेपर लीक, परीक्षा रद्द, परीक्षा अनुभाग के सहायक रजिस्ट्रार के PA सहित दो गिरफ्तार

जयपुर कमिश्नरेट की साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) नर्सिंग सेमेस्टर इंटरनल परीक्षा का पेपर लीक करने और उसे छात्रों तक सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 2:05:26

RUHS नर्सिंग परीक्षा का हुआ पेपर लीक,  परीक्षा रद्द, परीक्षा अनुभाग के सहायक रजिस्ट्रार के PA सहित दो गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) नर्सिंग सेमेस्टर इंटरनल परीक्षा का पेपर लीक करने और उसे छात्रों तक सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक RUHS परीक्षा अनुभाग के सहायक रजिस्ट्रार के पीए के रूप में अनुबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया- पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि RUHS से संबंधित नर्सिंग कॉलेजों की इंटरनल सेमेस्टर परीक्षा के पेपर की हाथ से लिखी प्रति कई छात्रों को मिली है। साइबर थाना पुलिस को इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए थे। पेपर लीक की पुष्टि होने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की गई।

इसकी पुष्टि होने पर मुख्य अपराधियों तक पहुंचने के लिए कई व्यक्तियों से पूछताछ की गई। तकनीकी इनपुट के आधार पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे पेपर लीक करने वाले और लीक कर छात्रों को बेचने वालों को गिरफ्तार किया गया। छात्रों को मिलने वाले पेपर में जो सवाल आने वाले थे, उन्हें एक कागज पर हाथों से लिखा गया था। इसमें मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs) शामिल नहीं थे। यह शिकायत केवल एक कॉलेज तक सीमित नहीं थी, बल्कि RUHS से संबद्ध कई नर्सिंग कॉलेजों से मिली थी।

साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद जितेंद्र सिंह शेखावत निवासी अनुपम विहार, करणी विहार (जयपुर) को गिरफ्तार किया। जितेन्द्र RUHS के परीक्षा अनुभाग में सहायक रजिस्ट्रार के पीए के रूप में अनुबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर था। आरोपी ने प्रश्न पत्रों के कुछ सवालों को हाथ से लिखा था। दोनों की गिरफ्तारी उनके घर से ही हुई है।

पेपर को वायरल करने वाला दीपक सिंह शेखावत निवासी विराट नगर (जयपुर) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिंक सिटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सिरसी रोड, जयपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जितेंद्र सिंह से पेपर मिलने के बाद दीपक सिंह शेखावत ने नर्सिंग कॉलेज के छात्रों तक इसे पहुंचाया। कई छात्रों को पेपर बेचा था।

आरोपियों को कोर्ट में पेश करेंगे

दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया है। साइबर थाने के एएसआई भोजराज सिंह, हेड कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद, संजय कुमार डांगी कॉन्स्टेबल भूप सिंह और धर्मेंद्र की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया था।

RUHS के कार्यवाहक कुलपति डॉ. धनंजय अग्रवाल ने बताया था कि नर्सिंग कोर्स के फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड सेमेस्टर के एक-एक विषय की परीक्षा 23, 24 और 25 जनवरी को आयोजित करवाई गई थी। इनमें से 24 और 25 जनवरी को आयोजित परीक्षा की गोपनीयता भंग होने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के बाद प्राथमिक स्तर पर जांच करने पर सही पाए जाने के बाद हमने कमेटी का गठन करते हुए तीनों दिन की परीक्षा को रद्द कर दिया था।

नर्सिंग डिग्री कोर्स के प्रथम सेमेस्टर का एनाटॉमी और साइकोलॉजी, सेकेंड सेमेस्टर का बायोकेमिस्ट्री, न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन का और तीसरे सेमेस्टर का माइक्रो बायोलॉजी एंड इंफेक्शन कंट्रोल इंक्लूडिंग सेफ्टी विषय का एग्जाम हुआ था। इन तीनों ही सेमेस्टर के तीनों विषयों के एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी