न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राइजिंग राजस्थान: 1100 करोड़ रुपये का निवेश, रीको ने ऑटो, सोलर पैनल और टेक्सटाइल सेक्टर की 4 कंपनियों को आवंटित किए भूखंड

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट-2024 में निष्पादित किए गए एमओयू एक के बाद एक धरातल पर उतर रहे हैं।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 7:48:17

राइजिंग राजस्थान: 1100 करोड़ रुपये का निवेश, रीको ने ऑटो, सोलर पैनल और टेक्सटाइल सेक्टर की 4 कंपनियों को आवंटित किए भूखंड

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट-2024 में निष्पादित किए गए एमओयू एक के बाद एक धरातल पर उतर रहे हैं। रीको द्वारा चार और प्रमुख कम्पनियों मेक्सोप इंजीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड, रॉकमेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, लाइटपाथ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और सन पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड को औद्योगिक इकाई लगाने के लिए भूखण्ड आवंटित कर दिए गए हैं। इनमें मेक्सोप इंजीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड को भिवाड़ी जिले के कारोली औद्योगिक क्षेत्र, रॉकमेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र (भिवाड़ी), लाइटपाथ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को भीलवाड़ा जिले के उखलिया औद्योगिक क्षेत्र एवं सन पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड को कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र (उदयपुर) में भूमि उपलब्ध करवाई गई है।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के दौरान इन कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने राज्य में निवेश करने में रूचि दिखाते हुए राज्य सरकार के साथ एमओयू किए थे। एमओयू के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार रीको द्वारा भूमि आवंटन से लेकर परियोजना की शुरूआत तक सभी प्रक्रियाओें को कम्पनियों के लिए बहुत ही आसान बनाया गया है। भूखण्ड उपलब्ध होने के पश्चात कम्पनियों द्वारा जल्द ही औद्योगिक इकाई के परिचालन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

मेक्सोप इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ऑटो क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी है जो ऑटो कंपोनेंट प्रोडक्ट्स जैसे डाइ कास्टिंग और फैब्रिकेशन का निर्माण करती है। 750 करोड़ रूपये के निवेश के साथ कम्पनी की यह इकाई 1500 लोगों को रोजगार देगी। यह इकाई करीब 30 एकड़ भूमि पर स्थापित होगी।

एल्यूमिनियम निर्माण से जुड़ी रॉकमेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (हीरो ग्रुप कम्पनी) 6 एकड़ भूमि पर 150 करोड़ रूपये के चरणबद्ध निवेश कर अपनी परिचालन प्रक्रिया शुरू करके करीब 250 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करेगी जो स्थानीय अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान होगा। इस नई इकाई का लक्ष्य राजस्थान में स्पेशल व्हील मैल्युफैक्चरिंग करना होगा।

सोलर पेनल के निर्माण पर आधारित कम्पनी लाइटपाथ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड उखलिया औद्योगिक क्षेत्र, भीलवाड़ा में 6 एकड़ भूमि पर 110 करोड़ रूपये का निवेश करने के साथ लगभग 150 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी। कम्पनी की यह इकाई सोलर पैनल के निर्माण में राजस्थान को अग्रणी बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

टैक्सटाइल आधारित कम्पनी सन पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर के कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र में अपनी नई औद्योगिक इकाई में वूवन कोटेड और अनकॉटेड फैब्रिक बनाएगी। इस इकाई द्वारा 100 से अधिक लोगोें को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। करीब 5 एकड़ भूमि पर लगने वाली इस इकाई में कम्पनी द्वारा लगभग 87 करोड़ रूपये का निवेश प्रस्तावित है।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता से यह वादा किया था कि समिट में निष्पादित एमओयू जल्द ही धरातल पर होंगे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने समिट के दौरान कहा था कि समिट का समापन अंत नहीं, बल्कि बेहतर राजस्थान बनाने की शुरूआत है। दो साल बाद पुन: राइजिंग राजस्थान होगा जिसमें जनता को एमओयू के क्रियान्यन का हिसाब दिया जाएगा। सरकार के इसी वादे को पूरा करने में विभिन्न विभाग और रीको पूर्ण क्षमता से लगे हुए हैं।

रीको के प्रबंध निदेशक श्री इंद्रजीत सिंह ने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट-2024 में कई बड़ी कम्पनियों ने राजस्थान में अपनी औद्योगिक इकाई लगाने के लिए एमओयू किए जो उनका राज्य सरकार एवं यहां की औद्योगिक नीतियों के प्रति अटूट विश्वास दर्शाता है। इसी विश्वास पर खरा उतरने के लिए रीको प्रयासरत है। रीको एमओयू करने वाली कम्पनियों को भूखण्ड उपलब्ध कराने एवं जल्द से जल्द औद्योगिक इकाई शुरू करने में हरसंभव सहायता उपलब्ध करवा रहा है। हाल ही रीको ने ऑटो, सोलर पैनल एवं टैक्सटाइल से जुड़ी कुछ और कम्पनियों को भूखण्ड आवंटित किए हैं। ये तीनों क्षेत्र ही ऐसे हैं जो राज्य ही नहीं देश के आर्थिक विकास के लिए भी मजबूत स्तम्भ साबित हो रहे हैं।

औद्योगिक विकास के लिए रीको की प्रतिबद्धता

राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एंड इनवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन (रीको) जो औद्योगिक विकास के लिए राजस्थान सरकार के अधीन प्रमुख निकाय है, का नई कम्पनियों के लिए यह रणनीतिक सहयोग राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राज्य में निवेश में रूचि दिखाने वाली नई कंपनियों को बिना विलंब भूमि आवंटन कर रीको द्वारा न केवल राज्य के औद्योगिक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है अपितु इसे अंतरराष्ट्रीय व्यवसायों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी