न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पुलिस के हथ्ते चढ़े जान का सौदा करने वाले तीन आरोपी, 60 हजार रुपये में रेमडेसिविर बेच रहा था सरकारी डॉक्टर

शुक्रवार को जयपुर में पुलिस ने जाल बिछाते हुए सरकारी डॉक्टर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर जान का सौदा कर रहे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 May 2021 9:30:48

जयपुर : पुलिस के हथ्ते चढ़े जान का सौदा करने वाले तीन आरोपी, 60 हजार रुपये में रेमडेसिविर बेच रहा था सरकारी डॉक्टर

इस कोरोनाकाल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन और रेमडेसिविर प्राणदायक साबित हो रही हैं। लेकिन कई लोग इस दौरान अपने फायदे के लिए इन दोनों की कालाबाजारी करते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को जयपुर में पुलिस ने जाल बिछाते हुए सरकारी डॉक्टर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर जान का सौदा कर रहे थे। यह कारवाई विद्याधर नगर थाना पुलिस ने नार्थ जिले की स्पेशल टीम (DST) की सूचना पर की गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्त में आया डॉक्टर करीब 60 हजार रुपए में दो इंजेक्शन उपलब्ध करवा रहा था।

डीसीपी (नार्थ) परिस देशमुख ने बताया कि गिरफ्तार डॉ. अमित कुमार सेठी (40) है। वह 21/40 कावेरी पथ मानसरोवर में रहता है और अग्रवाल फार्म जयपुर में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर प्रभारी है। दूसरा आरोपी छोटूलाल सैनी (22) है। वह धूलकोट थाना मानपूर जिला दौसा का रहने वाला है। रजत पथ मानसरोवर में किराए से रहता है और मानसरोवर में निजी हॉस्पिटल में कर्मचारी है। सैंपल कलेक्शन का काम करता है। तीसरा आरोपी अभिजीत सैन (24) मौजमाबाद दूदू का रहने वाला है। वह सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में वार्ड ब्वॉय है।

शास्त्री नगर एसीपी अतुल साहु ने बताया कि विद्याधर नगर इलाके में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। तब डीएसटी के एएसआई हरिओम सिंह के नेतृत्व में बोगस ग्राहक बनकर पुलिस ने एसएमएस अस्पताल के वार्ड ब्वॉय अभिजीत सैन से संपर्क किया। उसने अपने परिचित छोटूलाल सैनी से संपर्क किया। तब 60 हजार रुपए में दो इंजेक्शनों का सौदा तय हुआ। अभिजीत ने इन इंजेक्शनों की डिलीवरी श्री ज्वैलर्स के सामने अंबाबाडी रोड विद्ययागर में देने के लिए बुलाया। तब पुलिस ने अभिजीत और उसके साथी छोटूलाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि यह इंजेक्शन राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, अग्रवाल फार्म में इंचार्ज डॉ। अमित सेठी उपलब्ध करवा रहा था। तब पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल