न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली से शुरू हो जाएगी JIO की 5जी सेवा, 2023 के आखिर तक पूरे देश में होगी उपलब्ध

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने सोमवार को कंपनी की सालाना बैठक (AGM) में सबसे ज्‍यादा फोकस जियो 5जी नेटवर्क पर रखा। उन्‍होंने कहा, इस साल दिवाली पर देश के महानगरों समेत कई प्रमुख शहरों में 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 4:02:10

दिवाली से शुरू हो जाएगी JIO की 5जी सेवा, 2023 के आखिर तक पूरे देश में होगी उपलब्ध

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने सोमवार को कंपनी की सालाना बैठक (AGM) में सबसे ज्‍यादा फोकस जियो 5जी नेटवर्क पर रखा। उन्‍होंने कहा, इस साल दिवाली पर देश के महानगरों समेत कई प्रमुख शहरों में 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। मुकेश अंबानी के मुताबिक शुरुआत में Jio 5G की सर्विस दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में मिलेगी। उन्होंने कहा है कि दिवाली तक इन शहरों मे 5G सर्विस मिलने लगेगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से देश के अन्‍य शहरों में भी तेजी से विस्‍तार करेंगे और सिर्फ 18 महीने में यानी दिसंबर, 2023 तक जियो की 5G सर्विस देश के सभी ताल्‍लुका और तहसील स्‍तर पर पहुंच जाएगी।

मुकेश अंबानी ने कहा, जियो की ओर से पेश किया जाने वाला 5जी नेटवर्क नॉन स्‍टैंडअलोन 5जी नेटवर्क होगा, जो इसका सबसे लेटेस्‍ट वर्जन है और यह दुनिया का सबसे तेज नेटवर्क भी उपलब्‍ध कराएगा। यह न सिर्फ सबसे एडवांस 5जी नेटवर्क होगा, बल्कि सबसे बड़ा भी है। इसकी खास बात ये है कि पूरा नेटवर्क सिर्फ 5जी के बैंड से उपलब्‍ध कराया जाएगा, इसमें 4जी की कोई मदद नहीं ली जाएगी। AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा है कि Reliance Jio 5G सर्विस के लिए कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है। अंबानी ने ये भी कहा है कि कंपनी भारत को डेटा पावर्ड इकॉनमी बनाना चाहती है ताकि चीन और अमेरिका से आगे निकला जा सके।

Jio 5G के प्लान कितने सस्ते या महंगे होंगे इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि अंबानी ने अपने स्पीच में अफोर्डेबल 5G का जिक्र कई बार किया है। इससे ये साफ कि Jio 4G के मुकाबले Jio 5G के प्लान्स ज्यादा महंगे नहीं होंगे।

यूजर्स को मिलेगा तीन गुना लाभ

आरआईएल के सीएमडी ने बताया कि जियो का यह एडवांस्‍ड 5जी नेटवर्क अपने यूजर्स को कई ऐसे अनुभव कराएगा, जो अन्‍य मानकों से कहीं ऊपर होंगे। इसके जरिये बेहतर कवरेज, क्षमता, गुणवत्‍ता और किफायती नेटवर्क उपलब्‍ध कराया जाएगा। इस 5जी नेटवर्क के जरिये मशीन टू मशीन कंम्‍यूनिकेशंस काफी आसान हो जाएगा।

आपको बता दे, Reliance Jio ने 700MHz, 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 25GHz स्पेक्ट्रम ख़रीदे हैं। हाल ही में सरकार का ऑक्शन ख़त्म हुआ है और जियो की तरफ़ से सबसे ज़्यादा स्पेक्ट्रम ख़रीदा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज