Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग, 19 सितम्बर को लांच होगा जियो एयर फाइबर, करेगी इंश्योरेंस सेक्टर में एंटर

मुकेश अंबानी ने कहा, रिलायंस इंडस्ट्रीज 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी पर 'जियो एयर फाइबर' लॉन्च करेगा। यानी बिना वायर के फास्ट ब्रॉडबैंड मिलेगा। इसके साथ ही रिलायंस इंश्योरेस बिजनेस भी उतरने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 4:49:55

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग, 19 सितम्बर को लांच होगा जियो एयर फाइबर, करेगी इंश्योरेंस सेक्टर में एंटर

मु्म्बई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एजीएम सोमवार (28 अगस्त, 2023) को शुरू हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 46वीं वार्षिक आम बैठक का सम्बोधन मुकेश अंबानी ने 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले से दिए भाषण से शुरू किया। उन्होंने आम बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा 15 अगस्त को हमने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। जैसा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि यह भारत न रुकता है, न थकता है, न हांफता है। ...इस भारत को रोका नहीं जा सकता।

समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि नया भारत आत्मविश्वास से भरा है। यह भारत अजेय और अथक है। भारत एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभरेगा। भारत की जी20 की अध्यक्षता ऐतिहासिक है। चंद्रयान-3 की कामयाबी भी हमें यही बताती है। भविष्य में भारत क्या हासिल कर सकता है, इसकी संभावनाएं असीम हैं। हमने पिछले 10 साल में 150 अरब डॉलर का निवेश किया है।

अपने सम्बोधन में मुकेश अंबानी ने कहा, रिलायंस इंडस्ट्रीज 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी पर 'जियो एयर फाइबर' लॉन्च करेगा। यानी बिना वायर के फास्ट ब्रॉडबैंड मिलेगा। इसके साथ ही रिलायंस इंश्योरेस बिजनेस भी उतरने वाला है। जियो एयर फाइबर एक दिन में 1,50,000 कनेक्शन प्रोवाइड कर सकता है। ये फिजिकल फाइबर के जरिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन देने की तुलना में दस गुना तेज है। वहीं अंबानी ने AI से जुड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि AI हर जगह हर किसी के लिए होगा।

रिलायंस के बोर्ड में ईशा, आकाश और अनंत शामिल

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग यानी AGM होस्ट कर रहे हैं। AGM में कंपनी ने बोर्ड में बड़े बदलाव का एलान किया है। नीता अंबानी ने कंपनी के बोर्ड से अलग होने का फैसला किया है। वहीं कंपनी ने बताया कि आज बोर्ड बैठक में इस बदलाव को मंजूरी दी गई है। आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल करते हुए नॉन-एग्जीक्युटिव डायरेक्टर पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी, अगले 5 साल तक RIL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे। नीता अंबानी ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने नीता अंबानी के इस्तीफे को भी स्वीकार किया है। हालांकि वो रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन के तौर पर बोर्ड की बैठकों में शामिल होती रहेंगी।

जियो के 45 करोड़ से ज्यादा यूजर

मुकेश अंबानी ने ये भी बताया कि जियो ने पिछले साल 1,19,791 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। वहीं अब जियो के 45 करोड़ से ज्यादा यूजर हो गए हैं। एक जियो यूजर एक महीने में औसतन (ऐवरेज डेटा कंजंप्शन) 25 GB डेटा यूज कर रहा है यानी हर महीने 1,100 करोड़ GB टोटल डेटा इस्तेमाल हो रहा है। जियो 5G को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

—96% से ज्यादा शहरों में जियो 5G रोलआउट किया

—दिसंबर 2023 तक देश के सभी शहरों में हो जाएगा

—जियो ने दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट किया है
इंडिया-स्पेसफिक AI सॉल्यूशन्स को लीड करेगा जियो

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म सभी डोमेन में इंडिया-स्पेसफिक AI मॉडल और AI-पावर्ड सॉल्यूशन्स डेवलपमेंट को लीड करना चाहता है। इससे भारतीयों, व्यवसायों और सरकार को AI का फायदा मिलेगा।

अंबानी ने कहा कि भारत को AI-रेडी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है जो एआई की विशाल कम्प्यूटेशनल डिमांड को संभाल सके। हम 2000 मेगावाट तक एआई-रेडी कंप्यूटिंग कैपेसिटी बनाने के लिए कमिटेड हैं।

इंश्योरेंस सेक्टर में एंटर करेगी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज इंश्योरेंस सेक्टर में एंटर करेगी। कंपनी लाइफ, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स लेकर आएगी। वहीं कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी 'ब्लैकरॉक' के साथ पार्टनरशिप की है। यह पार्टनरशिप टेक-इनेबल्ड, अफोर्डेबल और इनोवेटिव सॉल्यूशन प्रोवाइड करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका