न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RIL 47th AGM: रिलायंस 1:1 अनुपात में जारी कर सकती है बोनस शेयर, 5 सितम्बर को कर सकती है घोषणा

मुकेश अंबानी ने रिलायंस एजीएम 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए 5 सितंबर को निदेशक मंडल की बैठक आयोजित करेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 Aug 2024 2:56:40

RIL 47th AGM: रिलायंस 1:1 अनुपात में जारी कर सकती है बोनस शेयर, 5 सितम्बर को कर सकती है घोषणा

मुम्बई। मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज 47वीं वार्षिक आम बैठक शुरू हो चुकी है। देश के सबसे धनी व्यक्ति और कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कंपनी के 35 लाख से ज्यादा शेयरहोल्डरों को संबोधित कर रहे हैं। सिर्फ रिलायंस के लिए ही नहीं शेयरहोल्डरों के लिए भी ये मीटिंग काफी अहम है। इस मीटिंग में न सिर्फ कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ प्लान्स की घोषणाओं की उम्मीद है बल्कि जियो के आईपीओ को लेकर भी किसी बड़ी घोषणा की उम्मीद की जा रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को आरआईएल एजीएम 2024 में शेयरधारकों को संबोधित किया और कहा कि रिलायंस को भारत के लिए विनम्र लेकिन महत्वपूर्ण योगदान देने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि सभी व्यवसाय भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख चालक बने रहेंगे। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए 5 सितंबर को निदेशक मंडल की बैठक आयोजित करेगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियोएयरफाइबर पर 100 मिलियन होम ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़ना चाहता है, जबकि 20 मिलियन छोटे और मध्यम व्यवसायों, 1.5 मिलियन स्कूलों और कॉलेजों और 70,000 अस्पतालों को लक्षित कर रहा है।

शेयरहोल्डरों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि 5 सितंबर, 2024 को 1:1 के रेशो में बोनस शेयर का ऐलान किया जा सकता है। मुकेश अंबानी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कॉन्सॉलिडेटेड टर्नओवर 10,00,122 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ, रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू क्रॉस करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। रिलायंस ने पिछले 3 सालों में संचयी रूप से 5.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार देश के सबसे बड़े एम्प्लॉयर की लिस्ट में बना हुआ है। रिलायंस ने पिछले साल 1.7 लाख नई नौकरियां दीं। इसी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 6.5 लाख के करीब पहुंच चुका है। मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप बढ़ते हुए 2.2 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा, "रिलायंस वास्तव में भारत में विनम्र लेकिन महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए धन्य है। हमारे सभी व्यवसाय भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख चालक बने हुए हैं। हम अल्पकालिक लाभ और धन संचय के व्यवसाय में नहीं हैं। हम उच्चतम गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करने के व्यवसाय में हैं जो भारतीय उपभोक्ताओं के लिए जीवन को आसान बनाते हैं।"

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2024 की 47वीं वार्षिक आम बैठक बुलाई, जिसमें आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को संबोधित किया और ऊर्जा से लेकर मनोरंजन तक के सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाले समूह के व्यवसायों के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।

गौरतलब है कि यह बैठक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा रिलायंस और वॉल्ट डिज़नी की भारतीय मीडिया परिसंपत्तियों के बीच 70,350 करोड़ रुपये के विलय को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद हुई है, जिससे भारत में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए बाजार की गतिशीलता बदलने की उम्मीद है।

आज भारत पूरी दुनिया का सबसे बड़ा डाटा मार्केट बन गया है। साल 2016 में शुरू हुए जियो की ग्लोबल मोबाइल ट्रैफिक में हिस्सेदारी बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है। जियो का डाटा प्राइस ग्लोबल ऐवरेज के मुकाबले सिर्फ एक-चौथाई है। सिर्फ 8 साल के अंदर रिलायंस जियो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डाटा कंपनी बन गई है। आज जियो के पास कुल 490 मिलियन ग्राहक हैं। मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो का प्रत्येक ग्राहक हर महीने औसतन 30 जीबी डाटा का इस्तेमाल करता है।

इतना ही नहीं, जियो के होम कस्टमर्स की संख्या में भारी इजाफा हुआ है और ये बढ़कर 30 मिलियन के करीब पहुंच गई है। जिसकी बदौलत जियो दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल होम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रिचार्ज और बिल पेमेंट के साथ ग्राहकों का जियो पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। मुकेश अंबानी ने जियो के सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज