न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश, दिल्ली व हरियाणा से मांगी रिपोर्ट, हलफनामा दायर करने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश के कई राज्यों में बढ़ते वायु प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों को निर्देश दिया है कि वे हलफनामा दाखिल कर बताएं कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उन्होंने अब तक क्या कदम उठाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 2:31:23

वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश, दिल्ली व हरियाणा से मांगी रिपोर्ट, हलफनामा दायर करने के निर्देश

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सर्दी शुरू होने से पहले ही गम्भीर वायु प्रदूषण को झेल रही है। पिछले एक महीने से दिल्ली के वायु प्रदूषण पर हर तरफ चर्चा हो रही है लेकिन समाधान कुछ नहीं निकल रहा है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त कदम उठाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश के कई राज्यों में बढ़ते वायु प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों को निर्देश दिया है कि वे हलफनामा दाखिल कर बताएं कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उन्होंने अब तक क्या कदम उठाए हैं। जस्टिस एसके कौल की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने उन्हें एक हफ्ते के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। पीठ में न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति पीके मिश्रा भी शामिल थे।

सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी के हालात पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए सभी चीज़ें सिर्फ पेपर पर हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की एक मुख्य वजह फसल जलाना है।

दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख महानगरों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) से राजधानी और उसके आसपास वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर रिपोर्ट मांगी थी। सर्दियां करीब आने के साथ नई दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख महानगरों में हवा की गुणवत्ता में गिरावट आनी शुरू हो गई है। इसके चलते अधिकारियों पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए उपायों को तेजी से लागू करने के लिए दबाव बढ़ गया है।

राजधानी में सुबह 9 बजे AQI 350 यानी ‘बहुत खराब’ स्तर पर था

नई दिल्ली में मंगलवार की सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 पर था। यह हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ होने का सूचक है। वायु गुणवत्ता शुरुआती चेतावनी प्रणाली के अनुसार अनुमान है कि हवा की गुणवत्ता कम से कम 2 नवंबर तक ‘बहुत खराब’ बनी रहेगी।

अन्य राज्यों की बसों का दिल्ली में प्रवेश बंद

हवा की खराब गुणवत्ता पर नियंत्रण के लिए बुधवार से केवल इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-VI मानक वाली बसें ही अन्य राज्यों से दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगी। साथ ही 1 नवंबर से शहर में प्रवेश करने वाली बसों की जांच के लिए सभी प्रवेश बिंदुओं पर परिवहन विभाग अभियान चलाएगा। जो भी बसें नियमों का पालन नहीं करेंगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स