Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RAS 2021 : संभाग मुख्यालयों पर होगा 25 व 26 फरवरी को मेन एग्जाम, जल्द जारी होगा टाइम टेबल

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2021 का आयोजन 25 व 26 फरवरी 2022 को किया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 10:02:31

RAS 2021 : संभाग मुख्यालयों पर होगा 25 व 26 फरवरी को मेन एग्जाम, जल्द जारी होगा टाइम टेबल

RAS प्री एग्जाम 27 अक्टूबर को राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों व उपखंड स्तर पर किया गया था। इसमें 49.37 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस परीक्षा में छह लाख 48 हजार 181 ने आवेदन किए, लेकिन परीक्षा में 3 लाख 20 हजार 34 परीक्षार्थी शामिल हुए। आयोग द्वारा 22 नवम्बर को फाइनल आंसर की जारी कर दी गई। फाइनल आंसर-की में तीन बदलाव किए है। कुल 6 प्रश्न डिलीट किए गए। पूर्व में 150 प्रश्न 200 नम्बर के थे। अब 144 प्रश्न 200 नम्बर के माने गए हैं। आरएएस प्री परीक्षा- 2021 की अंकतालिका भी आयोग की वेबसाइट पर सोमवार को उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने रोल नंबर व जन्म दिनांक का सब्मिट कर उक्त परीक्षा की मार्कशीट डाउनलोड कर प्राप्तांक देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या आने वाली रिक्तियों की अनुमानित संख्या का लगभग 15 गुना होगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2021 का आयोजन 25 व 26 फरवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सभी संभाग मुख्यालयों पर होगा। संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी कर दिया जाएगा। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम पूर्व में ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। 200-200 अंक के होंगे 4 पेपर

मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए कुल 4 प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा। प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा । पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन प्रथम, दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन द्वितीय, तीसरा प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन तृतीय और चतुर्थ प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी का होगा। मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा होगी। इसमें चारों प्रश्न वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी को ये समस्त प्रश्न पत्र देने अनिवार्य होंगे। इन प्रश्न पत्रों में संक्षिप्त मध्यम उत्तर वाले और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में चौथा प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी का होगा। इस प्रश्न पत्र में हिंदी और अंग्रेजी का लेवल सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। सभी प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अनुज्ञात समय 3 घंटा रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका