Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : 10 साल की मासूम को बनाया गया हवस का शिकार, खून से लथपथ कपड़ों में बच्ची पहुंची घर

मध्यप्रदेश के जबलपुर में हैवानियत भरी एक वारदात हुई जिसमें 10 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया है। बच्ची खून से लथपथ कपड़ों में घर पहुंची तब वारदात का खुलासा हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 12:40:41

मध्यप्रदेश : 10 साल की मासूम को बनाया गया हवस का शिकार, खून से लथपथ कपड़ों में बच्ची पहुंची घर

मध्यप्रदेश के जबलपुर में हैवानियत भरी एक वारदात हुई जिसमें 10 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया है। बच्ची खून से लथपथ कपड़ों में घर पहुंची तब वारदात का खुलासा हुआ। मामला जबलपुर के बरेला पुलिस थाना क्षेत्र का हैं जहां गांव का ही युवक भोला चौधरी बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला 27 अक्टूबर का है। केस 28 अक्टूबर को दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर बरेला पुलिस ने अपहरण, रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार मासूम रात नौ बजे खाना खाकर बाहर खेलने गई थी। कुछ देर बाद नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई। गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए। जब काफी देर तक बच्ची का नामोनिशान नहीं मिला तो उसका पिता थाने जाने की तैयारी में था। रास्ते में ही था तो पता चला कि बच्ची घर लौट आई है। बच्ची की हालत बहुत खराब थी। कपड़े खून से लथपथ थे। मासूम ने बताया कि वह खेरमाई मंदिर के पास खेल रही थी तो भोला चौधरी वहां आया। उसने पैसे देने के बहाने अपने साथ गौर नदी के किनारे गौर पुल के पास ले गया। वहां सुनसान स्थान पर धमकी देकर उसके कपड़े उतारे। उसके साथ गंदी हरकत की। वह दर्द से चीखती रही, लेकिन भोला चौधरी मनमानी करता रहा। मनमानी करने के बाद उसे धमकी देकर भाग गया कि किसी को कुछ मत बताना।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी

11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग

एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा

'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला

Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में

फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट

एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश

दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां

भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया

सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर

सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका