Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : टिकटॉक के जरिए विवाहिता से बढ़ाई नजदीकियां, होटल में मिलने के बहाने किया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर शर्मसार हुई हैं जहां टिकटॉक से एक युवक ने टिकटॉक के जरिए विवाहिता से नजदीकियां बढ़ाई और फिर होटल में मिलने के बहाने दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 3:31:04

जयपुर : टिकटॉक के जरिए विवाहिता से बढ़ाई नजदीकियां, होटल में मिलने के बहाने किया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर शर्मसार हुई हैं जहां टिकटॉक से एक युवक ने टिकटॉक के जरिए विवाहिता से नजदीकियां बढ़ाई और फिर होटल में मिलने के बहाने दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल किया गया। पति को अश्लील वीडियो फोटो भेजने की धमकियां देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता को बार-बार मिलने के लिए बुलाने लगा। तब उसने पति से आपबीती बताई। इसके बाद डीसीपी साउथ ऑफिस में परिवाद दर्ज करवाया। इस संबंध में 30 वर्षीय विवाहिता महिला ने मानसरोवर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
रिपोर्ट में 30 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बताया है कि करीब डेढ़ साल पहले टिकटॉक के जरिए उसकी पहचान रवि गुर्जर नाम के लड़के से हुई थी। वह भी टिकटॉक पर वीडियो शेयर करता रहता था। दोनों ही एक दूसरे के वीडियो पसंद कर कमेंट किया करते थे। आरोपी रवि खुद को अजमेर में मसूदा कस्बे का रहने वाला बताता था। दोनों के बीच कमेंट्स पर चैटिंग भी होने लगी। रवि ने अपने मोबाइल नंबर महिला को देकर उसका नंबर भी ले लिया। दोनों के बीच गहरी दोस्ती के बाद बातचीत होने लगी। सरकार ने पिछले साल 29 जून को टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स बैन किए थे, लेकिन पीड़ित महिला और युवक ने पहले ही एक दूसरे के फोन नंबर ले लिए थे। दोनों इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए थे। पीड़िता महिला का आरोप है कि करीब एक महीने पहले आरोपी रवि ने उसे जयपुर में ही मिलने की बात कही। इसके बाद वह जयपुर आया। यहां सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिला को भी बुला लिया। बातचीत के बहाने एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाकर रवि गुर्जर ने महिला के साथ रेप किया। उसने महिला के आपत्तिजनक फोटो मोबाइल फोन से वीडियो फोटो खींच लिए। होश में आने पर महिला को दुष्कर्म का पता चला। इसके बाद आरोपी रवि ने उसे डरा धमकाकर चुप रहने को कहा। इसके बाद देर रात मानसरोवर थाने में केस दर्ज हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका