न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने नए आशियाने को पूरा करने के लिए रणवीर सिंह ने बेचे दो लग्जरी फ्लैट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपना एक नया आशियाना शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास बना रहे हैं। 119 करोड़ की लागत में खरीदे गए उनके इस आशियाने पर इन दिनों कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बंगले को पूरा करने के लिए रणवीर सिंह ने अपने दो लग्जरी फ्लैट, जो गोरेगांव में उनके और उनकी माँ के नाम थे, को बेच दिया है, जिससे उनके नए आशियाने को पूरा किया जा सके।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 6:58:22

अपने नए आशियाने को पूरा करने के लिए रणवीर सिंह ने बेचे दो लग्जरी फ्लैट

मुम्बई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपना एक नया आशियाना शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास बना रहे हैं। 119 करोड़ की लागत में खरीदे गए उनके इस आशियाने पर इन दिनों कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बंगले को पूरा करने के लिए रणवीर सिंह ने अपने दो लग्जरी फ्लैट, जो गोरेगांव में उनके और उनकी माँ के नाम थे, को बेच दिया है, जिससे उनके नए आशियाने को पूरा किया जा सके।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड पावर कपल माने जाने वाले रणवीर और दीपिका फिल्मों के साथ ही प्रॉपर्टी को बढ़ाने में भी ध्यान दे रहे हैं। दोनों का एक नया आशियाना शाहरुख खान के घर मन्नत के पास बन रहा है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में 14 नवम्बर 2018 को शादी की थी। दीपिका जहां बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी कर रही हैं वहीं, रणवीर सिंह भी बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के जरिए पैठ बना रहे हैं। इसके साथ ही दोनों पति पत्नी मुंबई में प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट कर रहे हैं।

2014 में किया था इन्वेस्ट

रणवीरसिंह और उनकी मम्मी अंजु जगजीत सिंह भवनानी ने हाल ही दो फ्लैट्स की प्रॉपर्टी को बेचने के एग्रीमेंट पर साइन किया। Moneycontrol के अनुसार, गोरेगांव स्थित Oberoi Exquisite के टावर ए के 43वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट 4303 और 4304 को बेचा गया है। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों फ्लैट्स साल 2014 में रणवीर सिंह ने खरीदे थे। रणवीर ने एक फ्लैट करीब 4.64 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब रणवीर ने करीब 15.24 करोड़ रुपये में ये फ्लैट्स बेच दिए हैं।

शाहरुख खान के घर मन्नत के पास रणवीर और दीपिका ने साल 2022 में quadruplex flat खरीदा था, जो वेस्ट बांद्रा में स्थित है। इसकी कीमत 119 करोड़ रुपये थी। अब इस पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। खबरें आ रही हैं कि इसी फ्लैट में रुपया लगाने के लिए रणवीर ने अपने दोनों फ्लैट्स बेचे हैं। गौरतलब है कि इसके अलावा रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में भी एक घर खरीदा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज