न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले सजेगी राम की पैड़ी, अयोध्या के लिए है बेहद खास

अयोध्या को भी रामायण के प्रतीक के रूप में सजाया जा रहा है। ऐसे में रामायण काल की सबसे बड़ी साक्षी राम की पैड़ी को सुंदर तरीके सजाया जा रहा है ताकि भक्त इस जगह के बारे में ऐतिहासिक दृष्टिकोण से जान सकें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 6:05:04

रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले सजेगी राम की पैड़ी, अयोध्या के लिए है बेहद खास

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को होने वाली है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। राम भक्तों में मंदिर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी अब अंतिम चरण में है। जैसे-जैसे मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य बहुत तेजी से हो रहा है रामपथ, भक्ति पथ और सुग्रीव किला की आसपास का सौंदर्यकरण का काम भी अंतिम दौर में है।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अयोध्या में 2.7 एकड़ में राम मंदिर बन रहा है। इसकी ऊंचाई लगभग 162 फीट की होगी। इस पूरे मंदिर परिसर में भगवान राम के मंदिर के साथ ही और भी 6 मंदिर बनाए जा रहे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार को सिंह द्वार के नाम से जाना जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद जब आम जनता के लिए मंदिर को खोला जाएगा तो हर दिन डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही हैं।

साथ ही अयोध्या को भी रामायण के प्रतीक के रूप में सजाया जा रहा है। ऐसे में रामायण काल की सबसे बड़ी साक्षी राम की पैड़ी को सुंदर तरीके सजाया जा रहा है ताकि भक्त इस जगह के बारे में ऐतिहासिक दृष्टिकोण से जान सकें।

क्या है राम की पैड़ी

राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों की एक श्रंखला है। पूर्णिमा के दिन यह स्थान बहुत ही सुंदर लगता है। श्रद्धालुओं में ऐसी मान्यता है कि यहां स्नान करने से पाप धुल जाते हैं। पैड़ी शब्द का अर्थ है 'सीढ़ियां', जो सरयू की तरण ले जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम भी इसी पैड़ी पर स्नान करने आते थे और स्नान करने के बाद ब्राह्मणों को दान दिया करते थे।

राम की पैड़ी के तट पर नाथ नागेश्वर मंदिर, चंद्र हरि मंदिर, विष्णु हरि मंदिर और सरयू मंदिर भी स्थित हैं। वर्ष 1984-1985 राम की पैड़ी का पुनर्निमाण कराया गया था।

आखिर क्यों पड़ा यह नाम

राम की पैडी सरयू घाट के पास स्थित है, जिसके बारे में एक पौराणिक कथा प्रचलित है। ऐसी मान्यता है कि एक बार भगवान राम के भाई लक्ष्मण को तीर्थयात्रा पर जाने की इच्छा हुई। उस समय, सरयू नदी के तट पर खड़े होकर भगवान राम ने लक्ष्मण से कहा कि जो भी भक्त सूर्योदय से पहले सरयू नदी में पवित्र स्नान करेगा, उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। सूर्योदय से पहले सरयू में स्नान करने का अर्थ यह होगा कि भक्त ने सभी तीर्थों में स्नान कर लिया है। माना जाता है कि सरयू का ये वही तट है जहां भगवान राम ने लक्ष्मण से बात कही थी, उसी को आज राम की पैड़ी के नाम से जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल