न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेना की हिरासत में मारे गए 3 नागरिकों के परिजनों से मिले राजनाथ सिंह, किया एक महीने में न्याय दिलाने का वादा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान रक्षामंत्री ने सेना की हिरासत में मारे गए 3 नागरिकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:52:17

सेना की हिरासत में मारे गए 3 नागरिकों के परिजनों से मिले राजनाथ सिंह, किया एक महीने में न्याय दिलाने का वादा

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान रक्षामंत्री ने सेना की हिरासत में मारे गए 3 नागरिकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने घायल नागरिकों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और एक महीने के अंदर न्याय दिलाने का वादा किया। पुंछ में मारे गए तीन लोगों में से एक शौकत अली के चाचा और गांव टोपा पीर के पंच मोहम्मद सादिक ने यह जानकारी दी। सफीर हुसैन, शौकत अली और शब्बीर हुसैन को पुंछ में मृत पाया गया था। इसका आरोप सेना के अफसरों पर लगा है। इन लोगों को पुंछ में सेना पर हुए आतंकी हमले के मामले में पूछताछ के लिए उठाया गया था। इस मामले में सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी का गठन किया है और तीन अफसरों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। रक्षामंत्री सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।

22 दिसंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में तीन नागरिक मृत पाए गए थे। ये घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों द्वारा किए गए घातक हमले के एक दिन बाद हुई थी। इस आतंकी हमले में 4 जवान शहीद हो गए थे। सेना ने नागरिकों की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी है। थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे ने भी क्षेत्र में जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के लिए पुंछ का दौरा किया और आतंकवादी हमले के मद्देनजर एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

सेना से कहा देशवासियों के दिल भी जीतने हैं

इससे पहले रक्षामंत्री ने भारतीय सेना से कहा था कि उन्हें सिर्फ देश ही नहीं बल्कि देशवासियों का दिल भी जीतना है। उन्होंने कहा कि आपको और अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। सेना को सिर्फ देश को दुश्मनों से बचाना नहीं है, बल्कि लोगों का दिल जीतना भी उसकी जिम्मेदारी है। सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। यह देश आप सभी के प्रति कृतज्ञता का भाव रखता है। मातृभूमि की सेवा में आप लोगों का बलिदान यद्यपि अन-पैरेलल है और इसकी कोई कीमत नहीं चुकाई जा सकती है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि यह सरकार सदैव आप लोगों के साथ खड़ी है और आपके वेलफेयर को हम हमेशा टॉप प्रायोरिटी रखते हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दिए 20-20 लाख

यही नहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी इस मामले में हत्या के आरोप के तहत सेक्शन 302 में सेना के 'अज्ञात' लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहम्मद सादिक ने बताया, 'हम लोगों को आज सुबह राजौरी ले जाया गया। यहां हमारी मुलाकात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हुई। तीन परिवारों के 6 लोग गए थे। डिफेंस मिनिस्टर ने हम लोगों से कहा कि हमारी केस तेजी से चलाने की मांग पूरी होगी। एक महीने के अंदर जांच पूरी होगी और हम लोगों को न्याय मिलेगा।' इससे पहले प्रशासन ने शनिवार को तीनों मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया था।

सेना ने दिए 10-10 लाख

वहीं सेना ने भी तीनों परिवारों को 10-10 लाख रुपये की मदद दी है। मोहम्मद सादिक ने कहा कि हम लोगों ने रक्षा मंत्री से प्लॉट की मांग की है। इस पर उन्होंने प्रशासन से कहा है कि सुरनकोट या फिर पोटा में जमीन देखी जाए क्योंकि परिवारों में भय का माहौल है। तीनों परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी और उसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वहीं सादिक अहमद और उनके भतीजे जावेद अहमद ने रक्षा मंत्री से कहा कि इस मदद के अलावा हम चाहते हैं कि हमारे परिजनों के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स