न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: फोन टैपिंग के आरोप पर मंत्री किरोड़ी लाल मीना को कारण बताओ नोटिस जारी

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने जयपुर में एक जनसभा में कहा था कि उनके खिलाफ सीआईडी टीम तैनात की गई है और उनका फोन टैप किया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 12:56:31

राजस्थान: फोन टैपिंग के आरोप पर मंत्री किरोड़ी लाल मीना को कारण बताओ नोटिस जारी

जयपुर। भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राज्य के मंत्री किरोड़ी लाल मीना को कारण बताओ नोटिस भेजा है। पार्टी नेताओं ने सोमवार को बताया कि मीना ने आरोप लगाया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है, जिससे सरकार की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

हालांकि, मीना ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई और कहा कि वह पार्टी के "अनुशासित सिपाही" हैं और नोटिस मिलने के बाद तय समय में अपना जवाब भेज देंगे। मीना ने यह बयान एक सार्वजनिक बैठक के दौरान दिया जिसके बाद विपक्षी कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया जिससे भाजपा सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस्तीफे की मांग की थी। विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने विरोध में राज्यपाल के अभिभाषण पर भाषण तक नहीं दिया। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते रहे।

कारण बताओ नोटिस में भाजपा ने कहा कि मीना के बयान से सरकार की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। नोटिस में कहा गया है, "आप भाजपा के सदस्य हैं और पार्टी टिकट पर सवाई माधोपुर क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। आप राजस्थान सरकार में मंत्री भी हैं। हाल ही में आपने मंत्रिपरिषद से अपने इस्तीफे की खबर अखबार में छपवाने के लिए उपलब्ध कराई। आपने सार्वजनिक बयान देकर भाजपा सरकार पर फोन टैप करवाने का भी आरोप लगाया, जो कि असत्य है।"

इसमें आगे कहा गया है, "बयान देकर आपने भाजपा की बहुमत वाली सरकार की प्रतिष्ठा धूमिल की है।" भाजपा नेताओं ने कहा कि कारण बताओ नोटिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर दिया गया है और मीना को तीन दिन के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी