न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : मिलावटियों के खिलाफ कार्यवाही, 300 किलो बादाम सील; मावे के भी सैंपल लिए

जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्यौहारी सीजन में मिलावटियों पर शिकंजा कसने के लिए जयपुर शहर में कई जगह रविवार को छापे मारे। इनमें से दो जगहों पर बादाम और मावे के सैंपल लिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 9:59:16

जयपुर : मिलावटियों के खिलाफ कार्यवाही, 300 किलो बादाम सील; मावे के भी सैंपल लिए

जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्यौहारी सीजन में मिलावटियों पर शिकंजा कसने के लिए जयपुर शहर में कई जगह रविवार को छापे मारे। इनमें से दो जगहों पर बादाम और मावे के सैंपल लिए। दीपावली पर मिठाई की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर नकली मावा जयपुर में सप्लाई किया जा रहा है। इसे देखते हुए आज टीम ने जयपुर में चंदवाजी बाइपास पर बिलोची, घटवाड़ा में मावा बनाने की यूनिट्स पर छापे मारे।

CMHO डॉ नरोत्तम शर्मा ने बताया कि आज हमारी टीम ने घटवाड़ा, बिलोची में मावा बनाने की फैक्ट्रियों पर छापा मारा। जहां से तैयार मावे के अलावा दूध के भी सैंपल लिए गए। इसके बाद टीम ने जयपुर इसी मावा फैक्ट्री के पास घटवाड़ा में स्थित बादाम प्रोसेसिंग यूनिट श्री आदिनाथ एग्रो के यहां छापा मारा। इस दौरान बादाम के सैंपल लिए और खराब बादाम होने की आशंका को देखते हुए फैक्ट्री में 14 कट्‌टों में रखा 300 किलोग्राम बादाम सील किया। इसी तरह टीम ने लक्ष्मीनारायणपुरा में भी एक बादाम प्रोसेसिंग यूनिट जेजेएम फूड प्रोडक्ट्स के यहां बादाम का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब में भिजवाया।

डॉ. शर्मा ने बताया कि इससे पहले शनिवार को भी शहर में कई जगहों पर छापे मारे थे। इस दौरान जयपुर के सूरजपोल मंडी स्थित एसआर ट्रेडिंग कंपनी के यहां मिलावटी खाद्य तेल होने की शिकायत मिली थी। इस पर टीम ने छापा मारा तो वहां से एक्सपायरी डेट का 105 टिन चंबल ब्रांड मूंगफली का तेल मिला।

बीकानेर में 400 किलो सड़ा मावा सीज

रविवार को बीकानेर में चिकित्सा विभाग ने 400 किलो घटिया और फफूंद लगा हुआ मावा एक स्टोर से बरामद किया। यह मावा बाजार में बिकने के लिए आ सकता था। CMHO ने इस मावे का सैंपल लिया है और जांच के लिए भेजा जा रहा है। पहले मावा सीज किया गया, फिर शाम को उसे नष्ट करा दिया गया। सोमवार को भी इसी कोल्ड स्टोर पर कार्रवाई जारी रहेगी तथा स्टोर में रखे शेष 800 किलो से ज्यादा मावे में से भी कुछ और खाद्य नमूने लिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट