न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान पुलिस ने साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए शुरू किया साइबर शील्ड ऑपरेशन, चिन्हित किए ब्लैक स्पॉट

राजस्थान पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड की शुरुआत की है, यह लगातार एक महीने तक जारी रहेगा। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद पूरे राजस्थान में साइबर क्राइम की रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 6:52:04

राजस्थान पुलिस ने साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए शुरू किया साइबर शील्ड ऑपरेशन, चिन्हित किए ब्लैक स्पॉट

जयपुर। बिहार के जामताड़ा की तरह उत्तर भारत का राजस्थान प्रदेश भी अब धीरे-धीरे साइबर क्राइम का हब बनता जा रहा है। राजस्थान में कई ऐसे जिले हैं जो साइबर क्राइम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते जा रहे हैं। राजस्थान में साइबर क्राइम के तार अमेरिका तक जुड़ चुके हैं। लगातार साइबर फ्रॉड लोगों को किसी न किसी तरह निशाना बनाकर जीवन भर की कमाई पर हाथ साफ कर जाते हैं।

राजस्थान पुलिस ने साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए नया अभियान शुरू किया है। राजस्थान पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड की शुरुआत की है, यह लगातार एक महीने तक जारी रहेगा। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद पूरे राजस्थान में साइबर क्राइम की रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ब्लॉक होगी संदिग्ध सिम

साइबर क्राइम DG हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि दो जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, साइबर प्रकरणों और परिवादों के निस्तारण एवं राज्य के नागरिकों को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में पुलिस विभाग साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और 1930 की शिकायतों व परिवादों का निस्तारण करेगा। संदिग्ध सिम और आईएमईआई नम्बरों की पहचान कर ब्लॉकिंग की कार्यवाही होगी।

साइबर अपराधों के हॉट स्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। साइबर अपराध में वांछित अभियुक्तों, स्टैण्डिंग वारंटों, उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइल हैड़सेट की बरामदगी कर पीड़ितों को लौटाने की क़वायद करने के साथ साइबर अपराधियों का डेटाबेस भी तैयार होगा।

ब्लैक स्पॉट चिन्हित

साइबर क्राइम डीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि प्रदेश में साइबर क्राइम के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर दिए हैं और पुलिस इन सभी जगहों पर एक साथ अभियान के तौर पर कार्यवाही करेगी। इन जगहों में सबसे बड़ा ठिकाना अभी भी डीग है। इसके अलावा अलवर जोधपुर जयपुर सवाई माधोपुर डूंगरपुर अब उदयपुर और सीकर जैसे ज़िले भी साइबर क्राइम के लिहाज़ से बड़ी चुनौती बने हुए हैं। इसके साथ डिजिटल अरेस्ट को लेकर भी थाना स्तर पर अभियान के ज़रिये लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। साथ ही सिनेमाघरों में भी मूवी के ज़रिए अवेयरनेस कैंपेन चलाया जा रहा है।

डीजीपी प्रियदर्शी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध साइबर अपराध से संबंधित गतिविधियों की सूचना मिलने पर वे स्थानीय पुलिस, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर 1930 साइबर क्राइम पोर्टल या 0141-2741322 नम्बर पर सूचना दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री