न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: शराब के शौकीनों के लिए सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगे मयखाने, वीकेंड लॉकडाउन पर रहेंगे बंद

राजस्थान सरकार ने शराब के शौकीनों के लिए सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 5 घंटे (सुबह 6 से 11 बजे तक) शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 4:34:40

राजस्थान: शराब के शौकीनों के लिए सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगे मयखाने, वीकेंड लॉकडाउन पर रहेंगे बंद

राजस्थान सरकार ने शराब के शौकीनों के लिए सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 5 घंटे (सुबह 6 से 11 बजे तक) शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि वीकेंड लॉकडाउन शनिवार व रविवार को दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी। दरअसल, शराब की बिक्री जितनी पीने वालों के लिए अहम है, उससे ज्यादा राज्य सरकार के लिए। सरकार की आय के बड़े स्रोतों में से एक है आबकारी महकमा। सरकार को इस महकमे से पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में ही 9 हजार 751 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला था। मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में सरकार ने इस महकमे से 13500 करोड़ रुपए रेवेन्यू जुटाने का लक्ष्य रखा है।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को कोरोना की नई गाइडलाइन जारी करते हुए सख्तियां और बढ़ाई थीं। इस गाइडलाइन में प्रदेश की शराब की दुकानों, खनन गतिविधियों और रजिस्ट्रियों के कार्यालयों को खोलने के संबंध में राजस्व विभाग से अलग से आदेश जारी करने का उल्लेख किया था। राजस्व विभाग ने आज शनिवार को आदेश जारी करते हुए शराब की दुकानों को सब्जियों की दुकानों को खोलने के लिए दिए समय के अनुसार ही खोलने के आदेश जारी किए हैं।

ये दुकानें इस समय खुलेंगी, इन पर रहेगी पाबंदी

शराब की दुकानों के अलावा किराना, खाद्य पदार्थ की होलसेल और रिटेल दुकानें, पशुचारे की दुकानें, सोमवार से शुक्रवार सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी। शनिवार-रविवार बंद रहेंगी। डेयरी और दूध की दुकानें सुबह 6 से 12 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक खोल सकेंगे।

मंडियां, फल-सब्जी, फूलमालाओं की दुकानें, फल सब्जी के ठेले और मोबाइल वैन को सातों दिन सुबह 6 स 11 बजे तक की अनुमति होगी। वीकेंड पर शनिवार-रविवार को डेयरी, मंडियों, फल सब्जियों की दुकानों और ठेलों को छोड़ सभी दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

राजस्थान में हालात बेहद खराब

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बढ़ते मरीजों के साथ-साथ संक्रमण से होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की बात करे तो राज्य में 15,398 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 64 लोगों की जान गई है। राजस्थान में 86039 सैंपल की जांच की गई, जिसमें हर छठां सैंपल पॉजिटिव निकला है। राजस्थान में कोरोना की संक्रमण दर 17.89% दर्ज हुई। राहत की बात ये है कि रिकवरी मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 5197 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर एक लाख 17 हजार 294 पर पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल