न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: गाइडलाइन की अनदेखी पड़ी भारी! शादी समारोह में 100 से अधिक लोग थे शामिल, लगा 1 लाख का जुर्माना

डांगियावास थानाधिकारी ने बताया कि कांकेलाव गांव में रामचन्द्र पुत्र जगन्नाथ पालीवाल के यहां विवाह समारोह की सूचना मिली थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 May 2021 6:06:14

जोधपुर: गाइडलाइन की अनदेखी पड़ी भारी! शादी समारोह में 100 से अधिक लोग थे शामिल, लगा 1 लाख का जुर्माना

राजस्थान के जोधपुर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इस बीच कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी का मामला भी सामने आया है। यहां, एक शादी समारोह में 100 से अधिक लोगों की मौजूदगी ने प्रशासन के होश उड़ा दिए है। सोमवार की रात सूचना मिलते ही पुलिस ने डांगियावास थाना क्षेत्र के कांकेलाव गांव में छापेमारी की। यहां भारी भीड़ थी। अधिकतर ने मास्क भी नहीं लगाया था। बिना देर किए आयोजक पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोंक दिया गया। दावा किया जा रहा है कि एक लाख जुर्माना लगाने का जोधपुर में यह पहला मामला है।

डांगियावास थानाधिकारी ने बताया कि कांकेलाव गांव में रामचन्द्र पुत्र जगन्नाथ पालीवाल के यहां विवाह समारोह की सूचना मिली थी। जांच करने पहुंचे तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। लग ही नहीं रहा था कि कोरोनाकाल है। बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर भोजन कर रहे थे। अधिकांश लोगों के चेहरों पर मास्क नदारद था। पुलिस को मौके पर 100 से अधिक लोग मिले। नई गाइड लाइन के तहत एक लाख रुपये का चालान काट अधिकांश लोगों को वहां से हटा दिया।

पुलिस के अनुसार, एक लाख रुपये की राशि जमा नहीं कराने पर महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इसमें आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाती है। साथ ही, इसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। जोधपुर में अभी तक अधिकांश मामलों में 25000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा था।

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा लागू कर रखा है। कोरोना को लेकर जारी नई गाइड लाइन में शादी समारोह में मेहमानों की अधिकतम संख्या 31 निर्धारित कर दी गई है।

आपको बता दे, राजस्थान में सोमवार को 17296 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं और 154 कोविड पीड़ित मरीज की मौत हो गई थी। प्रदेशभर में ऑक्सीजन का टोटा बना हुआ है। राजधानी जयपुर में कोरोना संक्रमण की चेन थामने के लिये एक दर्जन थाना इलाकों में पुलिस ने पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया है। इन इलाकों को जीरो मॉबिलिटी क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत