न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 90 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, बच्चे के रोने की आ रही आवाज

जालोर जिले के सांचौर उपखंड के लाछड़ी गांव में गुरुवार को नए खोदे गए एक बोरवेल में 4 वर्ष का एक बालक गिर गया। यह बोरवेल 90 फीट गहरा बताया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 May 2021 8:31:54

राजस्थान: 90 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, बच्चे के रोने की आ रही आवाज

जालोर जिले के सांचौर उपखंड के लाछड़ी गांव में गुरुवार को नए खोदे गए एक बोरवेल में 4 वर्ष का एक बालक गिर गया। यह बोरवेल 90 फीट गहरा बताया जा रहा है। बच्चे को निकालने के लिये एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई है, लेकिन संसाधनों के अभाव में अभी तक विधिवत रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका है। बोरवेल में मासूम के रोने की आवाज आ रही है। घटना लाछड़ी गांव में नगाराम देवासी के खेत की है। जहां नया बोरवेल खुदवाया गया था।

90 फीट की गहराई तक खोदे गए बोरवेल के ऊपर से लोहे की तगारी से ढका हुआ था। आज सुबह करीब सवा दस बजे नगाराम के चार वर्ष का बेटा अनिल खेलते हुए बोरवेल को अंदर से देखने का प्रयास करने लगा। तभी उसका पांव फिसल गया और वह अंदर जा गिरा। बच्चा ऊपर से नजर आ रहा है। बोरवेल में कैमरा डाला गया है। रस्सी से पानी की बोतल पहुंचाई, जिसके बाद बच्चे ने पानी पिया है। एसडीआरएफ की टीम पहुँचने से पहले गांव वालों ने जुगाड़ से बच्चे को निकालने के प्रयास में जुटे थे। 10 फीट ऊपर तक बच्चे को जुगाड़ से खींचा गया था, पर फिर छूट गया। वापस वह वहीं पहुंच गया। SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है जबकि गुजरात से NDRFकी टीम को बुलाया गया है।

थोड़ी देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन व पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उपखण्ड अधिकारी भूपेंद्र यादव, तहसीलदार देसलाराम, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश सुथार, पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र सिंह, थानाधिकारी प्रवीण आचार्य, सरपंच दिनेश राजपुरोहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की और एक नली के माध्यम से बोरवेल में ऑक्सीजन छोड़ना शुरू कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल