न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में मंडरा रहा ओमिक्रॉन का खतरा, पिछले 24 घंटे में मिले 25 मरीज, 5 स्कूली बच्चे भी संक्रमित

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 कोरोना मरीज मिले हैं। जो 2 जुलाई को मिले 27 मरीजों के बाद सबसे ज्यादा है। 5 महीने में पहली बार एक दिन में इतने मरीज मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 4:17:00

जयपुर में मंडरा रहा ओमिक्रॉन का खतरा, पिछले 24 घंटे में मिले 25 मरीज, 5 स्कूली बच्चे भी संक्रमित

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 कोरोना मरीज मिले हैं। जो 2 जुलाई को मिले 27 मरीजों के बाद सबसे ज्यादा है। 5 महीने में पहली बार एक दिन में इतने मरीज मिले हैं। इन नए मरीजों के मिलने से जयपुर में ओमिक्रॉन वैरियंट के केस और ज्यादा फैलने का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि इनमें 11 ऐसे मरीज हैं, जो ओमिक्रॉन पॉजिटिव और संदिग्धों के संपर्क में आए है। रिपोर्ट मिलने के बाद CMHO की टीम ने सभी को संदिग्ध मानते हुए उनके सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मिले 25 नए मरीजों में 5 स्कूली बच्चे भी हैं। जयपुर में कोरोना विस्फोट होने के बाद मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट में खलबली मची हुई है।

जयपुर CMHO डॉ नरोत्तम शर्मा ने बताया कि आदर्श नगर में जो परिवार ओमिक्रॉन संक्रमित मिला है। उसी परिवार के संपर्क में आए 3 और सदस्यों की आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं। इन सभी 3 लोगों को अब आरयूएचएस में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, वैशाली नगर में जो जर्मनी से परिवार आया था। उसमें एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उस परिवार के संपर्क में आए 8 अन्य लोगों भी संक्रमित पाए गए है, जिन्हें भी संदिग्ध माना है। उनकी जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए सैंपल भिजवाए गए है।

जयपुर में पिछले 8 दिन की रिपोर्ट देखें तो अब तक 92 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इनमें 9 मरीज तो ऐसे हैं जो कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से संक्रमित है। वहीं 15 से ज्यादा मरीज संदिग्ध है, जिनकी जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच आना बाकी है। ये वे मरीज है जो इन ओमिक्रॉन वैरियंट से संक्रमित परिवार के संपर्क में आए है। वहीं कुछ ऐसे भी मरीज है जो विदेशों से यात्रा करके जयपुर पहुंचे है और कोरोना पॉजिटिव मिले है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट