न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान शिक्षा विभाग: सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार के आदेश ने दिया धार्मिक विवाद को जन्म, मुस्लिम संगठनों ने जताया विरोध

राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश ने धार्मिक विवाद को जन्म दे दिया है। निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 3 फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर 20 मिनट का अनिवार्य सूर्य नमस्कार कराने का निर्देश दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 7:12:22

राजस्थान शिक्षा विभाग: सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार के आदेश ने दिया धार्मिक विवाद को जन्म, मुस्लिम संगठनों ने जताया विरोध

जयपुर। राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश ने धार्मिक विवाद को जन्म दे दिया है। निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 3 फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर 20 मिनट का अनिवार्य सूर्य नमस्कार कराने का निर्देश दिया है।

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस अभ्यास से विद्यार्थियों की एकाग्रता और बौद्धिक विकास में मदद मिलेगी। हालांकि, मुस्लिम संगठन जमाअते इस्लामी हिन्द, राजस्थान, जमीअत उलमा-ए-हिन्द, ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल, राजस्थान, वहदते इस्लामी हिन्द, जमीअत अहले हदीस, जयपुर शिया कम्युनिटी, एस. डी. पी. आई, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया, ए. पी. सी. आर, राजस्थान, जमीअतुल कुरेश, राजस्थान, मुस्लिम तैली महापंचायत, राजस्थान, शैख जमीअतुल अब्बास, कायमखानी समाज, समाज सेवा दल ने इस आदेश का कड़ा विरोध किया है। मुहम्मद निजामुद्दीन का कहना है कि इस्लाम में एकेश्वरवाद में विश्वास किया जाता है और सूर्य की पूजा उनके धार्मिक सिद्धांतों के विरुद्ध है।

विरोध करने वाले संगठनों ने संविधान की धारा 25, 26 और 28 का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में किसी विशेष धर्म से जुड़े निर्देश नहीं दिए जा सकते। साथ ही, किसी भी विद्यार्थी को धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। संगठनों का तर्क है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां हर नागरिक को अपनी पसंद का धर्म चुनने और उसका पालन करने की स्वतंत्रता है। उनका आरोप है कि सरकारी तंत्र द्वारा अभ्यास के नाम पर हिंदू धार्मिक मान्यताओं को अन्य धर्म के लोगों पर थोपा जा रहा है, जो धार्मिक स्वतंत्रता का स्पष्ट उल्लंघन है।

उन्होंने कहा- केरल में बिजोय इमानुअल व अन्य V/S केरल राज्य और अन्य (AIR 1987 SC 748 [3]) में 11 अगस्त 1986 को एक महत्वपूर्ण फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि किसी को भी राष्ट्रगान या कोई भी गीत गाने के लिये बाध्य नहीं किया जा सकता। इसी प्रकार, मध्य प्रदेश, बिहार और गोवा की सरकारों ने सूर्य नमस्कार और सरस्वती वंदना आदि को स्कूलों में अनिवार्य करने का प्रयास किया था जिस पर उन राज्यों के उच्च न्यायालयों ने रोक लगा दी थी।

उन्होंने बताया राजस्थान सरकार का यह कदम भी इसी प्रकार का प्रयास है। हमारा मानना है कि राज्य सरकार के शिक्षा निदेशालय का यह आदेश पूर्ण रूप से संविधान विरोधी और राज्य के आपसी प्रेम एवं भाईचारे के वातावरण को नुकसान पहुंचाने वाला है। हमारा यह भी मानना है कि इस आदेश को लागू किया गया तो बच्चों के कोमल मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और उनमें धार्मिक आधार पर विभाजन की भावना पनपेगी।

उन्होंने कहा कि हम व्यायाम या वर्जिश करने के विरोध में नहीं है लेकिन स्कूलों में विशेष धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने का हम विरोध करते हैं। सूर्य नमस्कार एक विशेष धर्म संस्कृति से जुड़ा हुआ है जिसमें सूर्य की पूजा करने के लिए कई योग आसन किए जाते हैं। यह इस्लाम धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है। स्कूलों में सभी धर्म समुदाय के बच्चे पढ़ते है, लेकिन सरकार एक विशेष धर्म संस्कृति को ही बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। यह भी ज्ञात रहे कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने पहले ही सूर्य नमस्कार को ऑप्शनल कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी