न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिसल पाव : घर पर ही लेना चाहते हैं स्ट्रीट फूड का मजा तो परफेक्ट है यह डिश, जरूर आएगी पसंद #Recipe

कई दफा रूटीन खाने से बोर हो जाने पर लगता है कि कुछ अलग खाया जाए। ऐसे में लोग बाजार का रुख कर लेते हैं। वैसे भी स्ट्रीट फूड काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 4:27:27

मिसल पाव : घर पर ही लेना चाहते हैं स्ट्रीट फूड का मजा तो परफेक्ट है यह डिश, जरूर आएगी पसंद #Recipe

कई दफा रूटीन खाने से बोर हो जाने पर लगता है कि कुछ अलग खाया जाए। ऐसे में लोग बाजार का रुख कर लेते हैं। वैसे भी स्ट्रीट फूड काफी पॉपुलर होता है। आप अगर घर पर ही बाजार में बनने वाले फूड आइटम का मजा लेना चाहते हैं तो हम आपको महाराष्ट्र की फेमस स्ट्रीट फू़ड डिश मिसल पाव बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। कोल्हापुरी स्टाइल के चटपटी और टेस्टी मिसल पाव को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है। इसे आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं। इसे किसी भी समय बनाया जा सकता है। इसको स्नैक्स के तौर पर भी काम लिया जा सकता है। इसका लावजाब स्वाद हर किसी को तारीफ करने पर मजबूर कर देगा।

misal pav,misal pav street food,misal pav tasty,misal pav spicy,misal pav maharashtra,misal pav kolhapur,misal pav ingredients,misal pav recipe,misal pav children

सामग्री (Ingredients)

पाव ब्रेड – 8-10
मोठ स्प्राउट्स – 2 कप
आलू उबले – 2
टमाटर बारीक कटा – 1
प्याज कटा – 1
दही – 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 टेबल स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 3
जीरा – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
इमली पल्प – 1 टेबल स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
चिवड़ा – 1 कप
कड़ी पत्ता – 8-10
नींबू – 1
हरा धनिया कटा – 1/4 कप
तेल
नमक – स्वादानुसार

misal pav,misal pav street food,misal pav tasty,misal pav spicy,misal pav maharashtra,misal pav kolhapur,misal pav ingredients,misal pav recipe,misal pav children

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मोठ बीन्स को लें और उन्हें रातभर के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे धोएं और एक मोटे सूती कपड़े में बांधकर किसी गरम जगह पर रख दें।
- एक-दो दिन बाद मोठ अंकुरित हो जाएगी। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाली स्प्राउट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब एक प्रेशर कुकर में थोड़ा सा तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गरम करने रख दें और उसमें मोठ, नमक व पानी डालकर ढक्कन लगा दें और उन्हें 10 मिनट तक उबाल लें।
- इस बीच उबले आलू के छिलके उतारकर एक बाउल में उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई, जीरा और कड़ी पत्ता डालकर थोड़ा सा भून लें। इसके बाद इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज डाल दें और हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें कटे टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर करछी से चलाते हुए पकाएं। 2-3 मिनट तक पकाने के बाद टमाटर नरम हो जाएंगे।
- टमाटर नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, हल्दी, गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद कड़ाही में उबले हुए मोठ स्प्राउट्स और कटे उबले आलू डालकर करछी से चलाते हुए मिलाएं। इसमें स्वादानुसार नमक और इमली पल्प डालकर 2-3 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद कड़ाही में 1/2 कप पानी डालकर उसे ढंक दें और 10 मिनट तक और पकने दें। फिर गैस बंद कर दें। आपका मिसल बनकर तैयार हो गया।
- अब एक बाउल में मिसल को डालें और उसके ऊपर चिवड़ा, कटा हुआ हरा धनिया गार्निश करें। ऊपर से नींबू निचोड़कर कटा हुआ प्याज भी डालें।
- इसके बाद पाव को बटर में सेककर मिसल के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक