न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात शख्स द्वारा भेजा गया ईमेल मिला है, जिसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Posts by : Abhishek Sharma | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 2:13:27

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात शख्स द्वारा भेजा गया ईमेल मिला है, जिसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यही धमकी भरा मेल मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में भी भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है। इस धमकी के बीच, एकनाथ शिंदे वर्तमान में दिल्ली के दौरे पर हैं। वे रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, जहां रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद शिंदे, एनडीए नेताओं के साथ बैठक के लिए रवाना हो गए।

पहले भी मिल चुकी हैं सुरक्षा एजेंसियों को धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब किसी हाई-प्रोफाइल नेता को धमकी दी गई हो। कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया था कि आतंकवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे के दौरान उनके विमान पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। यह कॉल तब आई थी जब प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा समाप्त कर अमेरिका जाने वाले थे।

पुलिस को एक ही नंबर से कई धमकी भरे कॉल मिले, जिसके बाद जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। बाद में जांच में सामने आया कि कॉल करने वाला शख्स मानसिक रूप से अस्थिर था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज