न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: कई बड़े शहरों में ED और IT की कार्रवाई, सामने आया जयपुर निवासी का नाम, 75 करोड़ का अवैध फंड ट्रांसफर का है मामला

जयपुर, दौसा और बहरोड़ सहित प्रदेशभर में भी 22 ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी की जा रही है। वहीं, जयपुर, अजमेर और उदयपुर सहित कई जगहों पर ED की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई 75 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध फंड ट्रांसफर से जुड़े मामले में हो रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 5:44:35

राजस्थान: कई बड़े शहरों में ED और IT की कार्रवाई, सामने आया जयपुर निवासी का नाम, 75 करोड़ का अवैध फंड ट्रांसफर का है मामला

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और इनकम टैक्स विभाग (IT) ने शुक्रवार सुबह से राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जयपुर, दौसा और बहरोड़ सहित प्रदेशभर में भी 22 ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी की जा रही है। वहीं, जयपुर, अजमेर और उदयपुर सहित कई जगहों पर ED की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई 75 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध फंड ट्रांसफर से जुड़े मामले में हो रही है।

मामले में जयपुर निवासी पीयूष नौलखा मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह जयपुर में रहते हुए हांगकांग से एक कंपनी संचालित कर रहा था। पहले इस मामले की जांच कस्टम विभाग कर रहा था, लेकिन सोने और हीरे के अवैध इंपोर्ट से जुड़े आरोपों के बाद ED ने जांच अपने हाथ में ले ली।

ED की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हो रही है। बताया जा रहा है कि विदेशों में करोड़ों के फंड ट्रांसफर और बेनामी कंपनियों को पैसे भेजने का मामला सामने आया है। साथ ही बहरोड़ में आशादीप की उपवन सोसायटी में आईटी की छापेमारी चल रही है।

कहाँ हो रही छापेमारी

राजस्थान: जयपुर (3 ठिकाने), उदयपुर (2 ठिकाने), अजमेर (2 ठिकाने), महाराष्ट्र- मुंबई (2 ठिकाने), गुजरात- सूरत (1 ठिकाना), उत्तर प्रदेश- नोएडा (1 ठिकाना) सहित अन्य शहरों में भी कार्रवाई जारी है।

इस मामले में पहले भी कई लोगों को जयपुर कस्टम विभाग गिरफ्तार कर चुका है। कुछ आरोपी अभी तक जेल से बाहर नहीं आ सके हैं। ED की इस कार्रवाई के बाद कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला अवैध रूप से विदेशों में करोड़ों रुपये भेजने से जुड़ा है। आरोप है कि पीयूष नौलखा और उसके सहयोगी बेनामी कंपनियों के माध्यम से करोड़ों रुपये का हवाला ट्रांजैक्शन कर रहे थे। कस्टम विभाग ने पहले इस पर कार्रवाई की थी, लेकिन सोने-हीरे के अवैध आयात की साजिश के सबूत मिलने के बाद अब ED ने कार्रवाई तेज कर दी है।

कहा जा रहा है कि ED-IT की रेड पूरी होने के बाद कुछ बड़े व्यापारियों और कंपनियों के नाम सामने आ सकते हैं। इनकम टैक्स विभाग, कस्टम विभाग और ED अब तक जब्त दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। हालांकि इस मामले में विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी