न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: पिछले 24 घंटे में मिले साढ़े 17 हजार कोरोना मरीज, 161 की मौत

राज्य में कोरोना के 1.98 लाख एक्टिव केस हो गये हैं। वहीं राज्य में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7,02,568 पर पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 May 2021 8:16:39

राजस्थान:  पिछले 24 घंटे में मिले साढ़े 17 हजार कोरोना मरीज, 161 की मौत

राजस्थान में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना के मरीजों के आंकड़ों के साथ-साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों की बात कर तो 161 लोगों की मौत हुई है वहीं, 17 हजार 532 नये मरीज भी मिले। राज्य में कोरोना के 1.98 लाख एक्टिव केस हो गये हैं। वहीं राज्य में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7,02,568 पर पहुंच गया है।

बीजेपी ने की संपूर्ण लॉकडाउन की मांग

राजस्थान में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुये बीजेपी ने राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन की मांग की है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि अगर सरकार राज्य में कोरोना की चेन को तोड़ना चाहती है तो राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस घर से निकलने वाले लोगों को क्वारंटीन कर रही है। ऐसे में क्वारंटीन सेंटर पर लोगों को सही ढंग से खाना नहीं मिलता और देखरेख भी सही तरीके से नहीं हो पाती है। ऐसे में अगर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित है तो वह एक सप्ताह में 20 लोगों के संक्रमित कर सकता है।

अशोक गहलोत ने किया टोटल लॉकडाउन की ओर इशारा

राजस्थान में बढ़ते संक्रमण की वजह से रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा चलाया जा रहा हैं और सख्ती तेज की जा रही हैं। इस बीच और सख्ती बरतने की तैयारी की जा रही हैं। गहलोत कैबिनेट की कल की बैठक में मौजूदा मिनी लॉकडाउन को संपूर्ण लॉकडाउन में बदलने और शादियों पर पूरी तरह पाबंदी लगाने पर चर्चा की थी।

सख्त लॉकडाउन पर पांच मंत्रियों से रिपोर्ट मांगी है। 5 मंत्रियों की रिपोर्ट आने के बाद कभी भी संपूर्ण लॉकडाउन के साथ शादियों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी जाएगी। इसी के साथ ही आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया जिसमें गहलोत ने योजनाबद्ध तरीके से लॉकडाउन लगाने की पैरवी की है। गहलोत की सोशल मीडिया पोस्ट को राजस्थान में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का संकेत माना जा रहा है।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'मैं राहुल गांधी के उस आह्वान का पूरी तरह समर्थन करता हूं, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन को ही अब अंतिम विकल्प बताया है। एक साल से भी ज्यादा समय से हमारे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ देश के लिए अतिरिक्त बोझ उठा रहे हैं। उनमें से कइयों की जान चली गई है।

कोरोना की दूसरी लहर हमारे सिर पर है। एक्सपर्ट और डॉक्टर्स का मानना हैं ​कि हम कितनी ही तैयारियां कर लें, हम पहले से ही आॅक्सीजन, दवाओं और उपकरणों की कमी से जूझ रहे हैं, जल्द ही हमें मेडिकल स्टाफ की कमी से भी जूझाना पड़ सकता है।'

योजनाबद्ध लॉकडाउन वायरस की चेन तोड़ने में मददगार

गहलोत ने लिखा- 'पिछले साल जिस तरह हमने देखा किस तरह गरीब लोगों, प्रवासी श्रमिकों और आम आदमी को कठिनाइयां हुईं। उस तरह की कठिनाइयों से बचने के लिए एक अच्छी तरह से योजनाबद्ध लॉकडाउन वायरस की चेन को तोड़ने में मददगार हो सकता है और देश को बेहतर तैयार होने में मदद कर सकता है।'

राजस्थान में कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाये जाएंगे। राज्य सरकार ने स्वायत्त शासन विभाग के माध्यम से राजस्थान में 59 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल