न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में मिले 27 कोरोना संक्रमित, दो की मौत; ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज भी बढ़े

राजस्थान में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से 4 संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट जारी हुई, जिसमें सभी ओमिक्रॉन पॉजिटिव निकले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 9:11:03

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में मिले 27 कोरोना संक्रमित, दो की मौत; ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज भी बढ़े

राजस्थान में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से 4 संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट जारी हुई, जिसमें सभी ओमिक्रॉन पॉजिटिव निकले हैं। इसमें 3 मरीज तो सीकर जिले के अजीतगढ़ के हैं। जो पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका से जयपुर आई फैमिली के संपर्क में आए थे। जबकि यूक्रेन से जयपुर पहुंची युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। इसके बाद राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों की बात करे तो राज्य में 27 नए मरीज मिले वहीं, 2 लोगों की मौत भी हुई। आपको बता दे, एक हफ्ते के बाद राज्य में कोरोना से मौत का मामला सामने आया है।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान की रिपोर्ट देखे तो आज सबसे ज्यादा 8 केस हनुमानगढ़ में मिले। इसके अलावा जयपुर और बीकानेर में 7-7, गंगानगर, उदयपुर में 2-2 और चूरू में एक केस मिला है। वहीं, चूरू, राजसमंद में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई।

राजसमंद में 80 साल की महिला और चुरू में एक रेजीडेंट डॉक्टर की हुई मौत

राजसमंद में कोरोना से 80 साल की महिला की मौत हुई है। ये महिला पिछले कई दिनों से बीमार थी और आईसीयू में भर्ती थी। डॉक्टरों ने रविवार को जब महिला की जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महिला ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। वहीं, चूरू जिले में भी कल देर रात एक रेजीडेंट डॉक्टर की मौत हो गई।

तीन ओमिक्रॉन संक्रमित सीकर के अजीतगढ़ में भर्ती

तीन ओमिक्रॉन संक्रमित सीकर जिले के अजीतगढ़ स्थित सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ये व्यक्ति जयपुर की उस फैमिली से संपर्क में आए थे, जो दक्षिण अफ्रीका से यहां आई थी। सीएमएचओ सीकर डॉ अजय चौधरी ने बताया कि इन तीनों व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट आज नेगेटिव मिली है और अब कल उनकी दोबारा कोरोना की जांच करवाई जाएगी। निगेटिव आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्‌टी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ये तीना व्यक्ति असिम्प्टोमटिक है।

उधर, सेक्रेट्री हेल्थ एण्ड मेडिकल राजस्थान वैभव गालरिया ने बताया कि पिछले दिनों यूक्रेन से दुबई होते हुए जयपुर पहुंची युवती की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये युवती 6 दिसंबर को जयपुर पहुंची थी, तब एयरपोर्ट पर जांच के दौरान कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

गालरिया ने बताया कि युवती असिम्प्टोमटिक थी, जिसे संदिग्ध मानते हुए आरयूएचएस में भर्ती करवाया था। दूसरे और तीसरे दिन युवती की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी थी और उसके घर कोटा में उसे होम क्वारंटाइन कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट