न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: ERCP के जरिये चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है कांग्रेस, बारां जिले से होगा शुभारम्भ

पार्टी ने 16 अक्टूबर से ईआरसीपी पर भाजपा के खिलाफ वादा खिलाफी यात्रा निकालने का आज ऐलान कर अपने मंसूबे साफ कर दिये हैं। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की पूर्वी राजस्थान के नेताओं के साथ आज हुई मैराथन बैठक के बाद उन्होंने भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन का ऐलान कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 8:42:21

राजस्थान: ERCP के जरिये चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है कांग्रेस, बारां जिले से होगा शुभारम्भ

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) पूर्वी राजस्थान में सबसे बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है। लिहाजा कांग्रेस अपने चुनाव अभियान का आगाज पूर्वी राजस्थान से इस मुद्दे से ही करेगी। पार्टी ने 16 अक्टूबर से ईआरसीपी पर भाजपा के खिलाफ वादा खिलाफी यात्रा निकालने का आज ऐलान कर अपने मंसूबे साफ कर दिये हैं। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की पूर्वी राजस्थान के नेताओं के साथ आज हुई मैराथन बैठक के बाद उन्होंने भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने ईआरसीपी पर राजस्थान की जनता को गुमराह किया है। राज्य सरकार ने ईआरसीपी के लिए बजट आवंटित किया है। इस पर काफी काम भी हो रहा है। लेकिन केंद्र की सरकार ने वादाखिलाफी की है। उसे एक्सपोज किया जायेगा। जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत राजस्थान के होने के बावजूद भी उसको उसका हक नहीं दिला पाये।

गहलोत सरकार ने इस मुद्दे को अब तक जिंदा रखा है

वसुंधरा सरकार ने चंबल की सहायक नदियों के पानी को जमा कर कैनाल के जरिये पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई का पानी पहुंचाने के मकसद से ईआरसीपी की डीपीआर बनाई थी। उसके बाद 2018 में वसुंधरा राजे की सरकार सता से बाहर हो गई, लेकिन गहलोत सरकार ने इस मुद्दे को अब तक जिंदा रखा है। कांग्रेस पिछली बार इस इलाके से मिले बंपर समर्थन को बनाये रखने के लिए ईआरसीपी के जरिये वोटों की फसल काटने की तैयारी कर रही है।

16 अक्टूबर को बारां जिले से होगा शुभारंभ

इसी रणनीति के तहत उसने आगामी 16 अक्टूबर से भाजपा के खिलाफ वादा खिलाफी यात्रा और दस अक्टूबर से जनजागरण अभियान शुरू करने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की ईआरसीपी वाले सभी 13 जिलों को पार्टी के झंडे, बैनरों और पोस्टरों से पाटने की तैयारी है। कांग्रेस ईआरसीपी पर भाजपा के खिलाफ वादा खिलाफी यात्रा 16 अक्टूबर से बारां जिले से शुभारंभ करेगी, जहां से यह परियोजना शुरू हो रही है। वहां पर एक लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा रोजाना दो जिले कवर करेगी। इस दौरान हर जिले में एक बड़ी सभा होगी।

लागत 37 हजार से 50 हजार करोड़ तक पहुंच गई है

ईआरसीपी फिलहाल धरातल पर कम और बयानों में ज्यादा छाई हुई है। परियोजना की 37 हजार करोड़ की लागत पांच साल बाद पचास हजार करोड़ पार कर रही है, लेकिन दिल्ली और जयपुर की लड़ाई में 13 जिलों की जनता की उम्मीदें टूटी हैं। इसलिए गहलोत ईआरसीपी के जरिये चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को बैकफुट पर धकेल फिर से पूर्वी राजस्थान में विजय पताका फहराना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट