न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : चित्तौड़गढ़ में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, मौके पर खड़ी बाइक से हुई पहचान

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 35 के एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग ली। मृतक की पहचान मौके पर मिली बाइक के नंबरों के आधार पर हुई। युवक द्वारा आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 1:04:45

राजस्थान : चित्तौड़गढ़ में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, मौके पर खड़ी बाइक से हुई पहचान

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 35 के एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग ली। मृतक की पहचान मौके पर मिली बाइक के नंबरों के आधार पर हुई। युवक द्वारा आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

थानाधिकारी भगवतीलाल ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि सादड़ी फाटक के आगे फतहनगर की तरफ सड़क किनारे पर एक व्यक्ति कटीली झाड़ियों के बीच जल रहा है और पास में ही उसकी बाइक खड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल के आसपास तलाश ली तो पास में ही माचिस और एक बोतल में पेट्रोल भरा मिला।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान के लिए उसकी बाइक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसे देखकर मृतक के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। परिजनों ने मृतक का नाम सनवाड़ फतेह नगर निवासी अर्पित उर्फ दीपक पुत्र राजमल तातेड़ बताया। मृतक के हाथों में अंगूठी देखकर परिजनों ने उसकी पहचान की।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। सुबह से वह अपनी दुकान में ही काम कर रहा था। लेकिन शाम को वह 10 मिनट आने की बोलकर अपने बड़े पापा की बाइक लेकर निकला था, लेकिन उसके बाद काफी देर तक वह नहीं लौटा। मोबाइल भी उसने बंद कर दुकान पर ही छोड़ दिया था।

युवक के आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक के एक बेटा भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट